Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»गुजरात ATS ने कर्नाटक से पकड़ी अलकायदा मॉड्यूल की मास्टरमाइंड महिला
Jharkhand

गुजरात ATS ने कर्नाटक से पकड़ी अलकायदा मॉड्यूल की मास्टरमाइंड महिला

गुजरात एटीएस ने अलकायदा के भारतीय मॉड्यूल से जुड़ी शमा परवीन को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया, सोशल मीडिया पर जिहादी कंटेंट फैलाने और पाकिस्तानी संपर्क रखने का आरोप
By Samsul HaqueJuly 30, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

India News: गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) को एक बड़ी कामयाबी मिली है। ATS ने आतंकी संगठन अलकायदा के भारतीय उपमहाद्वीप यूनिट (AQIS) से जुड़े एक ऑनलाइन टेरर मॉड्यूल की महिला सदस्य शमा परवीन को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला झारखंड की मूल निवासी है और पिछले कुछ वर्षों से अपने परिवार के साथ बेंगलुरु के आरटी नगर इलाके में रह रही थी।

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने गिरफ्तारी को बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि आरोपी महिला का पाकिस्तान कनेक्शन भी सामने आया है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि शमा परवीन ऑनलाइन जिहादी कट्टरता को बढ़ावा देने और युवाओं को आतंकवादी गतिविधियों के लिए तैयार करने में सक्रिय भूमिका निभा रही थी।

सोशल मीडिया पर फैला रही थी जिहाद

गुजरात ATS के अनुसार शमा परवीन दो फेसबुक अकाउंट और एक इंस्टाग्राम अकाउंट से आतंकी विचारधारा फैला रही थी। इंस्टाग्राम पर उसके पेज “strangers_nation02” के 14 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। फेसबुक पेज के नाम “Strangers of The Nation” और “Strangers of The Nation 2” थे, जिनका उपयोग अलकायदा नेता मौलाना असीम उमर के वीडियो और भाषणों को फैलाने में किया जा रहा था।

ATS ने बताया कि 22 जुलाई को AQIS से जुड़े चार आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद शमा का नाम सामने आया। जांच में पता चला कि शमा इस मॉड्यूल की प्रमुख साजिशकर्ता थी और कई लोगों को कट्टरपंथी बना चुकी थी।

पाकिस्तानी अकाउंट्स से व्हाट्सएप चैटिंग

एटीएस के डीआईजी सुनील जोशी ने बताया कि शमा व्हाट्सएप पर कई पाकिस्तानी नंबरों से संपर्क में थी और गुप्त मैसेजिंग के ज़रिए संवाद करती थी। यह भी जांच की जा रही है कि उसे किसी प्रकार की विदेशी फंडिंग मिल रही थी या नहीं। साथ ही इस मॉड्यूल से और कौन लोग जुड़े थे, इसकी तहकीकात की जा रही है।

निजी जीवन और संदिग्ध गतिविधियां

जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय शमा अविवाहित और बेरोजगार है। वह घर के भीतर ही रहकर ज्यादातर समय सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती थी और परिवार से भी अधिक मेलजोल नहीं रखती थी। वह खुद को “जिहादी प्रचारक” के रूप में प्रस्तुत कर रही थी और युवाओं को कथित तौर पर गजवा-ए-हिंद जैसे कट्टरपंथी विचारों की ओर आकर्षित कर रही थी।

गिरफ्तारी और आगे की कार्रवाई

ATS ने उसे बेंगलुरु से गिरफ्तार कर अहमदाबाद लाया है, जहां अदालत से रिमांड लेकर विस्तृत पूछताछ की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि यह मॉड्यूल अभी निष्क्रिय नहीं है और इससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

गुजरात ATS का दावा है कि यह इस मॉड्यूल से जुड़ी पांचवीं गिरफ्तारी है और आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारी हो सकती हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

चिरैया खेल मैदान होगा समतल, ग्रामीणों की मांग पर आगे आए कांग्रेस नेता प्रदीप मिंज

June 23, 2026

एसडीपीओ श्रुति की नई पहल, हर मंगलवार होगी जनसुनवाई

June 23, 2026

विधायक की पहल रंग लाई, कुर्से गांव में नया ट्रांसफॉर्मर लगते ही लौटी बिजली

June 23, 2026

RECENT ADDA.

चिरैया खेल मैदान होगा समतल, ग्रामीणों की मांग पर आगे आए कांग्रेस नेता प्रदीप मिंज

June 23, 2026

एसडीपीओ श्रुति की नई पहल, हर मंगलवार होगी जनसुनवाई

June 23, 2026

विधायक की पहल रंग लाई, कुर्से गांव में नया ट्रांसफॉर्मर लगते ही लौटी बिजली

June 23, 2026

कागजात होने के बावजूद महिला पर हमला, प्रेमनगर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप

June 23, 2026

सतगावां में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि, महिलाओं की रही बड़ी भागीदारी

June 23, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.