Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Social/Interesting»Grok AI पॉलिसी अपडेट: महिलाओं की बिकिनी और सेक्सुअल इमेज पर बैन
Social/Interesting

Grok AI पॉलिसी अपडेट: महिलाओं की बिकिनी और सेक्सुअल इमेज पर बैन

By Samsul HaqueJanuary 16, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Social News: एलन मस्क की एआई कंपनी Grok AI ने लगातार बढ़ते विवादों के बीच अपनी इमेज जेनरेशन पॉलिसी में बड़ा बदलाव किया है। अब ग्रोक महिलाओं को बिकिनी या किसी भी तरह के सेक्सुअल पोज में दिखाने वाली तस्वीरें बनाने से इनकार कर रहा है। प्लेटफॉर्म पर ऐसी किसी भी रिक्वेस्ट को सीधे रिजेक्ट किया जा रहा है।

यूजर्स को जवाब में ग्रोक की ओर से साफ संदेश दिया जा रहा है कि वह इस तरह की इमेज जनरेट नहीं कर सकता। कई मामलों में एआई यह भी स्पष्ट कर रहा है कि असली लोगों या उनसे मिलती-जुलती तस्वीरों को इस तरह पेश करना “नॉन-कंसेंशुअल मैनिपुलेशन” की श्रेणी में आता है, जो उसकी नई पॉलिसी के खिलाफ है।

इस बदलाव का सबसे ज्यादा असर फिलहाल यूनाइटेड किंगडम में देखा जा रहा है। वहां की सरकार ने हाल के दिनों में ग्रोक को लेकर कड़ा रुख अपनाया था। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने संसद में चेतावनी दी थी कि अगर प्लेटफॉर्म ने खुद को नियंत्रित नहीं किया, तो उससे सेल्फ-रेगुलेशन का अधिकार छीना जा सकता है।

हालांकि नई पॉलिसी के बावजूद विवाद पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। ऑनलाइन यूजर्स और टेक एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये पाबंदियां सिर्फ महिलाओं से जुड़ी इमेज रिक्वेस्ट्स पर लागू की गई हैं। पुरुषों या अन्य कैरेक्टर्स को बिकिनी या इसी तरह के कपड़ों में दिखाने वाली इमेजेस अब भी जेनरेट हो रही हैं। इसी वजह से ग्रोक पर “डबल स्टैंडर्ड” अपनाने के आरोप लगने लगे हैं।

पिछले कुछ हफ्तों में ग्रोक को लेकर विवाद और गहरा गया था। कई यूजर्स ने बिना सहमति महिलाओं की डीपफेक जैसी तस्वीरें बनाईं, जिनमें सार्वजनिक हस्तियां भी शामिल थीं। इस पर भारत, मलेशिया और इंडोनेशिया जैसी सरकारों ने कड़ा रुख अपनाते हुए नॉन-कंसेंशुअल कंटेंट रोकने और जरूरत पड़ने पर प्लेटफॉर्म को ब्लॉक करने के निर्देश दिए थे।

विशेषज्ञों का मानना है कि ग्रोक की यह नई नीति एआई प्लेटफॉर्म्स पर बढ़ती सरकारी सख्ती का संकेत है। आने वाले समय में ऐसे नियम और ज्यादा सख्त हो सकते हैं, ताकि एआई के दुरुपयोग पर रोक लगाई जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

अंधेरे में चमकता है इस खतरनाक पक्षी का मुकुट, वैज्ञानिक भी हुए हैरान

June 19, 2026

रूस में प्रकृति का खौफनाक मंजर: लाखों मच्छरों ने आसमान में बनाया काला बादल

June 18, 2026

कांप उठेगी रूह: यहां मौत के बाद गिद्धों को खिलाया जाता है इंसानी शव!

June 17, 2026

RECENT ADDA.

रायडीह प्रखंड का घोड़ा पहार विकास से वंचित, जलमीनार और सड़क निर्माण की उठी मांग

June 21, 2026

एसआईआर अभियान में तेजी, चैनपुर में 45 बूथ एजेंट प्रशिक्षित, 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण

June 21, 2026

‘योग करें, निरोग रहें’ के संदेश के साथ चैनपुर प्रखंड में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

June 21, 2026

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गुमला बना योगमय, सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

June 21, 2026

गुमला सदर अस्पताल में जरूरतमंद बच्ची के लिए आगे आए कृष्णा साहू, किया स्वैच्छिक रक्तदान

June 21, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.