Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»झारखंड: रांची में सेना भर्ती का शानदार मौका, 27 जुलाई से बहाली
#Trending

झारखंड: रांची में सेना भर्ती का शानदार मौका, 27 जुलाई से बहाली

By Samsul HaqueJuly 22, 20243 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi : झारखंड के लिए सेना भर्ती रैली 27 जुलाई से 10 अगस्त 2024 तक रांची के खेलगांव में आयोजित की जा रही है। सेना भर्ती रैली की तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दी गयी है। सेना भर्ती कार्यालय रांची और जिला प्रशासन के साथ मिलकर ग्राउंड और रेस्ट एरिया, मार्शलिंग, रन ट्रैक, डॉक्यूमेंटेशन, मेडिकल का चयन पूर्व में ही कर लिया गया है।

सेना भर्ती के निदेशक कर्नल विकास भोला ने रविवार को एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा से उनके आवासीय कार्यालय में मुलाकात की और खेलगांव स्पॉर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होनेवाली रैली के दौरान सुरक्षा, भर्ती के दौरान दलालों की पहचान कर उन पर कानूनी कार्रवाई करने, रैली में शामिल अभ्यर्थियों का पुलिस वेरिफिकेशन रैली स्थल पर करने की मांग की गयी। रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। भारतीय सेना में बहाली को लेकर झारखंड के युवाओं के लिए शानदार मौका है।सेना भर्ती के निदेशक कर्नल विकास भोला ने सभी अभ्यर्थियों और उनके परिजनों को दलालों से सावधान रहने की अपील की है।उन्होंने कहा कि उन दलालों से भी सावधान रहें जो इच्छुक रंगरूटों का फायदा उठाने की कोशिश करते हैं। भर्ती प्रक्रिया पर उनका कोई प्रभाव नहीं है। स्वतंत्र, निष्पक्ष और योग्यता आधारित भर्ती है। उनके झूठ और झूठे आश्वासनों में मत फंसिए। वे भर्ती की गारंटी देने का दावा कर सकते हैं, लेकिन इसकी सूचना तुरंत पुलिस या रैली अधिकारियों को दें।

सेना भर्ती के निदेशक कर्नल विकास भोला ने कहा कि याद रखें, आपकी योग्यताएं और क्षमताएं ही आपके चयन का निर्धारण करेंगी। अयोग्य उम्मीदवारों को आगे बढ़ाने के लिए कोई भी कठोर और स्वचालित प्रक्रिया को नहीं बदल सकता। सतर्क रहें और दलालों को अपने सपनों का शोषण न करने दें। झारखंड के सभी 24 जिलों के पात्र उम्मीदवारों (पुरुषों) के लिए 27 जुलाई 2024 से रांची के होटवार स्थित खेलगांव परिसर के रनिंग ट्रैक में सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी।रैली के लिए एडमिट कार्ड ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस परीक्षा के शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 09 जुलाई 2024 को उनके पंजीकृत ई-मेल आईडी पर भेज दिए गए हैं।

उम्मीदवार ज्वाइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर अपने पंजीकृत खाते से रैली एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों द्वारा रैली के लिए रिपोर्ट करने की तिथि और समय एडमिट कार्ड पर दर्ज है। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में उल्लिखित तिथि और समय पर ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना चाहिए। ऑनलाइन जनरेटेड रंगीन एडमिट कार्ड प्रस्तुत किए बिना किसी भी उम्मीदवार को अनुमति नहीं दी जाएगी। अधिक जानकारी www.joinindianarmy.nic.in पर ली जा सकती है। परेशानी होने पर उम्मीदवार कार्य दिवसों में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच सेना भर्ती कार्यालय, रांची आ सकते हैं। सभी उम्मीदवारों (अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर ट्रेड्समैन 10वीं और ट्रेड्समैन 8वीं) को फरवरी 2024 में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार दस्तावेज लाने होंगे।

इस खबर को भी पढ़ें : गेस्ट टीचरों पर पुलिस को चटकानी पड़ी लाठियां… जानें क्यों

इस खबर को भी पढ़ें : झारखंड में इसी साल 40 हजार लोगों को सरकारी नौकरी, प्रोसेस शुरू… जानें

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

चतरा पुलिस के हत्थे चढ़ा प्रिंस खान गिरोह का अपराधी, टेक्निकल सेल ने किया बड़ा खुलासा चतरा पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह से जुड़े एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से गिरोह के लिए रंगदारी, धमकी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था। उसकी गिरफ्तारी के बाद कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस की टेक्निकल सेल द्वारा किए गए अनुसंधान में खुलासा हुआ है कि कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान फिलहाल दुबई में छिपा हुआ है और वहीं से अपने गिरोह का संचालन कर रहा है। बताया जा रहा है कि वह इंटरनेट कॉलिंग और सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों का इस्तेमाल कर अपने गुर्गों के संपर्क में रहता है तथा रंगदारी व आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के निर्देश देता है। गिरफ्तार आरोपी के मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच में कई अहम डिजिटल साक्ष्य मिले हैं। पुलिस इन साक्ष्यों के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि गिरोह के आर्थिक नेटवर्क और स्थानीय सहयोगियों की भी जांच की जा रही है। चतरा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में संगठित अपराध, रंगदारी और अपराधियों के नेटवर्क के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई से प्रिंस खान गिरोह की गतिविधियों पर प्रभाव पड़ेगा और आने वाले दिनों में इस मामले में कई अन्य गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को रंगदारी, धमकी या गिरोह से संबंधित कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही ह।

July 12, 2026

विस्थापितों के अधिकार और न्याय के लिए राज्यव्यापी आंदोलन चलाएगी लोकहित अधिकार पार्टी

July 11, 2026

हवाला नेटवर्क के जरिए शूटरों को फंडिंग करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

July 11, 2026

RECENT ADDA.

14 जुलाई को सभी बूथों पर चुनाव पाठशाला और बीएलओ-बीएलए की संयुक्त बैठक

July 11, 2026

रांची नगर निगम की बैठक में 25 प्रस्तावों पर लगी मुहर, पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने की मांग

July 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.