फॉण्ट कनवर्टर NEW

गेस्ट टीचरों पर पुलिस को चटकानी पड़ी लाठियां… जानें क्यों

Patna : बिहार में चार हजार से ज्यादा गेस्ट टीचरों की सेवा झटके में खत्म कर देने के बाद शिक्षकों का गुस्सा उबाल पर आ गया। इसके विरोध में गुस्साए शिक्षक आज CM आवास का घेराव करने निकल पड़े। प्रदर्शन कर रहे टीचरों को पुलिस

अपनी भाषा में पढ़ें

Patna : बिहार में चार हजार से ज्यादा गेस्ट टीचरों की सेवा झटके में खत्म कर देने के बाद शिक्षकों का गुस्सा उबाल पर आ गया। इसके विरोध में गुस्साए शिक्षक आज CM आवास का घेराव करने निकल पड़े। प्रदर्शन कर रहे टीचरों को पुलिस ने रोकने की कोशिश की, पर वे नहीं माने। गेस्ट टीचर्स अपनी मांग मुख्यमंत्री तक पहुंचाना चाहते थे। पुलिस के काफी रोकने पर भी वे नहीं रुके, तब पुलिस को उनपर लाठियां चटकानी पड़ी। इस लाठीचार्ज में कई टीचरों के जख्मी होने की खबर है।

प्रदर्शन कर रहे गेस्ट टीचरों का कहना था कि बिहार सरकार ने कबिनेट की बैठक में नयी बहाली निकालने और लोगों को नौकरी देने की बात कही थी। नौकरी तो मिली नहीं, बल्कि हमारी सेवा समाप्त कर दी। उनका कहना था कि 4257 गेस्ट टीचर गुजरे 6 सालों से प्रदेश के हाइयर सेकेंडरी स्कूलों में पढ़ा रहे थे। लेकिन शिक्षा विभाग ने एक झटके में उनकी सेवा खत्म कर दी। इसको लेकर शिक्षा विभाग की ओर सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र जारी किया गया, जिसमें यह कहा गया कि अतिथि शिक्षकों की सेवा 31 मार्च से खत्म की जाती है।

इस खबर को भी पढ़ें : CM चंपई सोरेन का अल्टीमेटम, सितम्बर तक पूरा हो यह काम…

इस खबर को भी पढ़ें : सुवेंदू अधिकारी को ‘ममता की पुलिस’ ने रोका, कहां और क्यों… जानें

इस खबर को भी पढ़ें : Nagpur में ब्लास्ट, चार महिलाएं सहित 5 लोगों की गई जान

इस खबर को भी पढ़ें : झुलस कर बे’मौत म’र गये भारत के 42 लोग… जानें कहां

इस खबर को भी पढ़ें : सैनिक की पत्नी से गैंगरेप करने वाले आरोपी बोले- “तुझसे हिसाब चुकता करना था”

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram