Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»जमशेदपुर में आस्था का महासंगम: पूजा, कलश यात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
Jharkhand

जमशेदपुर में आस्था का महासंगम: पूजा, कलश यात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

Faizal HaqueBy Faizal HaqueMay 2, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur news : बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सुवर्ण वर्णिक समाज के प्रदेश, जिला एवं विभिन्न शाखा कमेटियों के संयुक्त तत्वावधान में बाराद्वारी स्थित भवन में श्री श्री मां बाघेश्वरी देवी की भव्य पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और पूरा परिसर भक्ति के माहौल से सराबोर हो गया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः स्वर्णरेखा नदी घाट से पारंपरिक विधि-विधान के साथ हुई, जहां से समाज के लोग कलश यात्रा के रूप में पूजा स्थल तक पहुंचे। श्रद्धालुओं ने मां के जयकारे लगाते हुए वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद विधिवत मंत्रोच्चार के साथ मां बाघेश्वरी देवी की पूजा संपन्न हुई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक पूर्णिमा साहु ने मां बाघेश्वरी देवी के समक्ष समाज के हर परिवार को विपत्तियों से बचाने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि समाज की एकता और सहयोग ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। साथ ही उन्होंने महिलाओं को सशक्त बनने और बच्चों को शिक्षित करने की अपील करते हुए सामाजिक विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में साकची महिला थाना प्रभारी रूपा पाल, सोनारी थाना प्रभारी मधुसूदन दे, आनंद बिहारी दुबे, विकास सिंह, प्रदेश अध्यक्ष संजय पोद्दार, प्रदेश सचिव दीपक दत्ता, जिला अध्यक्ष रवि मांझी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा प्रदेश कमेटी के संरक्षक विश्वनाथ चंद्र, गोपाल दत्त, समीर दत्त, डॉ. के.एल. पाल, संजय दत्ता, सनोज चंद्र समेत सभी आठ शाखाओं के पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।
धार्मिक आयोजन के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जबकि महिलाओं के बीच चियर रेस और जलेबी रेस जैसे कार्यक्रमों ने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। समाज की विभिन्न शाखाओं द्वारा किए गए रक्तदान कार्यों को भी सम्मानित किया गया, जिसमें भुईयाडीह शाखा को 135 यूनिट रक्तदान के लिए प्रथम स्थान, निर्मल नगर शाखा को 102 यूनिट के साथ द्वितीय और मानगो शाखा को 70 यूनिट के साथ तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम का संचालन कंचन दत्ता ने किया। आयोजन में बड़ी संख्या में समाज के सदस्य, महिलाएं, युवा और बच्चे शामिल हुए, जिससे कार्यक्रम की भव्यता और भी बढ़ गई।
आयोजकों ने बताया कि मां बाघेश्वरी देवी की प्रतिमा का विसर्जन रविवार की शाम पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया जाएगा, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि

May 31, 2026

25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम

May 31, 2026

कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त

May 30, 2026

RECENT ADDA.

भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि

May 31, 2026

25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम

May 31, 2026

कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त

May 30, 2026

25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल

May 29, 2026

अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम

May 29, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि
  • 25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम
  • कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त
  • 25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल
  • अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.