फॉण्ट कनवर्टर NEW

चाईबासा में भाजपा के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष राकेश पोद्दार का भव्य स्वागत

Chaibasa News: आज चाईबासा के पोस्ट ऑफिस चौक में भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री प्रताप कटिहार महतो के नेतृत्व में नवनिर्वाचित चाईबासा मंडल अध्यक्ष राकेश पोद्दार का अभिनंदन किया गया। मौके पर बाजे गाजे के साथ मिष्ठान का हुआ वितरण एवं जमकर हुई आतिशबाजी।

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa News:  आज चाईबासा के पोस्ट ऑफिस चौक में भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री प्रताप कटिहार महतो के नेतृत्व में नवनिर्वाचित चाईबासा मंडल अध्यक्ष राकेश पोद्दार का अभिनंदन किया गया। मौके पर बाजे गाजे के साथ मिष्ठान का हुआ वितरण एवं जमकर हुई आतिशबाजी। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता अनूप सुल्तानिया, जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र नाथ ओझा, भाजपा नेत्री रूपा सिंह दास सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मौके पर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष राकेश पोद्दार को माला पहनाकर और पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर राकेश पोद्दार ने कहा कि वे पार्टी के जिला अध्यक्ष संजू पाण्डेय सहित सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के योग्य समझा। उन्होंने कहा कि पार्टी हित में सौंपे गए हर कार्य को वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का प्रयास करेंगे तथा सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट रखते हुए पार्टी को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।

उल्लेखनीय है कि राकेश कुमार पोद्दार, पता गट्टूसाईं चाईबासा, वर्ष 2015 से भाजपा में बूथ स्तर पर सक्रिय रहे हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने प्राथमिक सदस्यता ली, 2020 में सक्रिय सदस्य बने। वर्ष 2021 से 2023 तक वे ओबीसी मोर्चा जिला में रहे। इसके बाद 2024 में युवा मोर्चा जिला में मंत्री पद पर कार्य किया। वर्तमान में उन्हें भाजपा चाईबासा नगर मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram