फॉण्ट कनवर्टर NEW

‘हो ज्ञान बाती सम्मान समारोह-2026’ में मेधावी छात्रों का भव्य सम्मान

Chaibasa news: हो समुदाय के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से “हो ज्ञान बगान” के बैनर तले आयोजित “हो ज्ञान बाती सम्मान समारोह-2026” का आयोजन ओडिशा के रायरंगपुर में किया गया। समारोह में वर्ष 2026 की मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa news: हो समुदाय के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से “हो ज्ञान बगान” के बैनर तले आयोजित “हो ज्ञान बाती सम्मान समारोह-2026” का आयोजन ओडिशा के रायरंगपुर में किया गया। समारोह में वर्ष 2026 की मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हो समुदाय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में ओडिशा के विभिन्न जिलों के अलावा झारखंड के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले के छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों ने भाग लिया। मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

समारोह में झारखंड से हो समुदाय के प्रतिनिधि के रूप में देशाउली फाउंडेशन के संस्थापक साधु हो को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जोलेन नायक थे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में माधुरी कोड़ा, दिनेश चंद्र पुरती, गंगाधर हेंब्रम, बोंजो सुंडी, डॉ. प्रिया देवगम, प्रकाश पूर्ति तथा रविंद्र तियु शामिल रहे।

कार्यक्रम का संचालन माई पूनम पूरती ने किया। आयोजन को सफल बनाने में “हो ज्ञान बगान” के संस्थापक गोमेया ओमोंग, कल्पना बागे, चंद्रिका कोंडेंगकल तथा अन्य युवा सामाजिक कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आयोजकों ने कहा कि इस तरह के सम्मान समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना तथा हो समुदाय में शैक्षणिक जागरूकता को बढ़ावा देना है। समारोह में विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी मेहनत और लगन के साथ शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram