फॉण्ट कनवर्टर NEW

जमशेदपुर में 2570वीं बुद्ध जयंती: शांति और सेवा का भव्य संगम

Jamshedpur news: झारखंड राज्य के बौद्ध मुख्यालय जमशेदपुर स्थित बोधी सोसायटी के तत्वावधान में 2570वीं बुद्ध जयंती का भव्य आयोजन सोसायटी प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी सह श्रीलेदर्स के पार्टनर शेखर डे, विशिष्ट अतिथि के रूप में पुरवी

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur news: झारखंड राज्य के बौद्ध मुख्यालय जमशेदपुर स्थित बोधी सोसायटी के तत्वावधान में 2570वीं बुद्ध जयंती का भव्य आयोजन सोसायटी प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी सह श्रीलेदर्स के पार्टनर शेखर डे, विशिष्ट अतिथि के रूप में पुरवी घोष, रामकृष्ण मिशन के स्वामी जी तथा सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के सदस्य उपस्थित रहे।
सोसाइटी के अध्यक्ष आलोक रंजन बरुआ ने भगवान बुद्ध की वाणी को सभी के समक्ष प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6 बजे विश्व शांति प्रार्थना के साथ हुई। इसके बाद बौद्ध भिक्षुओं और सोसायटी के सदस्यों द्वारा विश्व बौद्ध ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर 55 लोगों ने निःशुल्क रक्तदान किया, जबकि 265 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। सुबह 10 बजे से बुद्ध पूजा एवं पिंडदान कार्यक्रम आयोजित हुआ।
इसके अलावा सोसायटी के सदस्यों ने शहर के विभिन्न अस्पतालों और अनाथालयों में जाकर मरीजों व जरूरतमंदों के बीच फल वितरण किया। हजारों बौद्ध अनुयायियों ने प्रसाद ग्रहण किया। दोपहर में आयोजित धर्मसभा में स्थानीय बौद्ध भिक्षुओं ने बुद्ध के शांति, सद्भाव और रचनात्मकता के संदेश दिए। संध्या में बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के दौरान चित्रांकन प्रतियोगिता के विजेताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को शेखर डे द्वारा पुरस्कृत किया गया। ग्रुप ए में सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट की नायरा सिन्हा, ग्रुप बी में नयन संतरा, ग्रुप सी में डीबीएमएस कदमा के ऋषित राज और ग्रुप डी में जेपीएस की पी सृष्टि को प्रथम पुरस्कार मिला।
साथ ही स्कूल ऑफ होप के बच्चों को भी पुरस्कार दिए गया। इस अवसर परअध्यक्ष आलोक रंजन बरुआ, महासचिव साधन बरुआ, अधिराज बरुआ, सुब्रत बरुआ, माधुरी बरुआ, मिथुन बरुआ, सुमित बरुआ, स्वपन बरुआ, सुमन बरुआ, सत्यजीत बरुआ, दीपक रंजन बरुआ, सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram