फॉण्ट कनवर्टर NEW

जमशेदपुर में अपराध की साजिश नाकाम, गोविंदपुर में चार बदमाश हथियार संग गिरफ्तार

Jamshedpur News: गोविंदपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अपराध की योजना बनाते चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हथियार और जिंदा गोलियां बरामद हुई हैं। पुलिस ने बताया कि ये आरोपी किसी बड़ी वारदात की साजिश रच रहे थे। मामले का खुलासा

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News: गोविंदपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अपराध की योजना बनाते चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हथियार और जिंदा गोलियां बरामद हुई हैं। पुलिस ने बताया कि ये आरोपी किसी बड़ी वारदात की साजिश रच रहे थे। मामले का खुलासा सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में किया।

गिरफ्तार बदमाशों की पहचान —

  • रोहित लोह उर्फ गॉड बाबा (बिरसानगर प्रकाशनगर)

  • गौरव गोस्वामी (गोविंदपुर घोड़ाबांधा)

  • सन्नी सिंह उर्फ श्रेष्ठ सिंह (परसुडीह हलुदबनी)

  • हिमांशु कुमार (गोविंदपुर जनता फ्लैट) — के रूप में हुई है।

गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई

पुलिस को सूचना मिली थी कि गोविंदपुर के नया रोड स्थित एक स्थान पर कुछ युवक संभावित अपराध योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर डीएसपी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर चारों को मौके पर ही पकड़ लिया।

पुलिस ने इनके पास से एक देशी पिस्तौल, 7.65 एमएम की जिंदा गोली, 8 एमएम की जिंदा गोली और एक खोखा बरामद किया है। जांच में पता चला कि ये हथियार अमरनाथ गैंग के सौरभ शर्मा ने इन्हें छिपाने के लिए दिए थे।

सिटी डीएसपी सुनील चौधरी, थाना प्रभारी पवन कुमार, एसआई चंद्रशेखर पिंगुआ और एएसआई रविशंकर कुमार सहित कई पुलिसकर्मी इस अभियान में शामिल थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram