फॉण्ट कनवर्टर NEW

PVTG समुदाय के लिए सरकार की योजनाएं हों प्रभावी, पदाधिकारियों को मिले सख्त निर्देश

Ranchi News : प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (PM-JANMAN) और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (DA-JGUA) के अंतर्गत चल रहे कार्यों की प्रगति को लेकर 14 जून 2025 को एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक समाहरणालय सभागार में भारत सरकार के

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News : प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (PM-JANMAN) और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (DA-JGUA) के अंतर्गत चल रहे कार्यों की प्रगति को लेकर 14 जून 2025 को एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक समाहरणालय सभागार में भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव बृजनंदन प्रसाद की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में जिला स्तर के विभिन्न पदाधिकारी और पीडी आईटीडीए संजय कुमार भगत सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य इन दोनों अभियानों के तहत जनजातीय समुदाय, विशेष रूप से PVTG (Particularly Vulnerable Tribal Groups) तक सरकारी योजनाओं के लाभ को पहुंचाने के प्रयासों की समीक्षा करना था।

संयुक्त सचिव बृजनंदन प्रसाद ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि PM-JANMAN योजना के माध्यम से स्वास्थ्य, शिक्षा और आजीविका के क्षेत्र में जनजातीय समुदायों के बीच व्याप्त असमानताओं को दूर करना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने इस योजना को प्रभावी रूप से लागू करने पर विशेष बल दिया।

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत 15 जून से 30 जून 2025 तक आयोजित किए जा रहे जागरूकता एवं लाभ संतृप्ति शिविरों के संदर्भ में संयुक्त सचिव ने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से अनुसूचित जनजाति एवं PVTG ग्रामों के लोगों को अधिकतम संख्या में लाभ पहुंचाया जाना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र व्यक्ति इन योजनाओं से वंचित न रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram