फॉण्ट कनवर्टर NEW

सैनिक बाजार रांची में दुकान पाने का सुनहरा मौका, वीर नारियों और पूर्व सैनिकों से 10 नवंबर तक आवेदन

रांची: देश की रक्षा में सर्वस्व न्योछावर करने वाले रणबांकुरों के परिवारों और पूर्व सैनिकों के आर्थिक स्वावलंबन को लेकर झारखंड सरकार ने एक अहम कदम उठाया है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अधीन संचालित सैनिक कल्याण निदेशालय ने राजधानी रांची के मेन

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: देश की रक्षा में सर्वस्व न्योछावर करने वाले रणबांकुरों के परिवारों और पूर्व सैनिकों के आर्थिक स्वावलंबन को लेकर झारखंड सरकार ने एक अहम कदम उठाया है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अधीन संचालित सैनिक कल्याण निदेशालय ने राजधानी रांची के मेन रोड स्थित प्रतिष्ठित डॉ. राजेंद्र प्रसाद जवान भवन-सह-सैनिक बाजार में दुकान आवंटन के लिए विधिवत आवेदन आमंत्रित किए हैं।
यह पहल विशेष रूप से राज्य की वीर नारियों, विधवाओं तथा पूर्व सैनिकों को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें स्वरोजगार का बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है। जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, सैनिक बाजार परिसर स्थित दुकान संख्या E-29 के आवंटन की प्रक्रिया शुरू की गई है। इस व्यावसायिक दुकान का कुल क्षेत्रफल 65 वर्ग फीट है, जो मेन रोड जैसे प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र में छोटा व्यापार शुरू करने के लिए काफी मुफीद मानी जा रही है।

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि व प्रक्रिया

इच्छुक और पात्र आवेदक अपने पूर्ण आवेदन प्रपत्र को निर्धारित समय सीमा के भीतर जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र को 10 नवंबर 2026 की शाम 5 बजे तक संबंधित कार्यालय में रखे टेंडर बॉक्स में डालना अनिवार्य होगा। तय समय सीमा के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

12 नवंबर को खुलेगा टेंडर

प्राप्त सभी आवेदन पत्रों को अधिकारियों की एक विशेष समिति द्वारा 12 नवंबर 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे खोला जाएगा और पारदर्शी तरीके से आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। आवंटन से जुड़े नियम, शर्तें एवं विस्तृत दिशा-निर्देश झारखंड सरकार की आधिकारिक वेबसाइटwww.prdjharkhand.gov.inपर उपलब्ध हैं। इसके अलावा इच्छुक आवेदक डॉ. राजेंद्र प्रसाद जवान भवन-सह-सैनिक बाजार, मेन रोड, रांची स्थित कार्यालय के सूचना पट (Notice Board) पर भी जाकर सभी आवश्यक जानकारियां देख सकते हैं। योग्य लाभुकों के लिए मेन रोड के मुख्य बाजार में आजीविका स्थापित करने का यह एक बेहतरीन अवसर है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram