Ghatsila News: पूर्वी सिंहभूम जिला में झारखंड के परिवहन मंत्री सह चाईबासा विधायक दीपक बिरुआ की तलाश में शुक्रवार को आदिवासी समाज के सैकड़ों लोग घाटशिला पहुंचे। दर्जनों वाहनों के काफिले के साथ विभिन्न समुदायों के लोग मंत्री को खोजने के लिए घाटशिला, मुसाबनी, सुरदा क्रॉसिंग और जादूगोड़ा क्षेत्र के कई गांवों में गए, लेकिन मंत्री का कहीं पता नहीं चला। दिनभर की खोज के बाद भी जब मंत्री नहीं मिले, तो लोग निराश होकर लौटे और कहा कि “खोज अभियान” आगे भी जारी रहेगा।
“लोग परेशान हैं, मंत्री गायब हैं” – दिवासी समाज की नाराजगी
“मंत्री को खोजने वाले को मिलेगा इनाम” – विरोध का अनोखा अंदाज़
खोज अभियान में मानकी मुंडा संघ, हो महासभा, मुखिया संघ, ईचा-खरखाई बांध संघर्ष समिति, सेवानिवृत्त संगठन और विभिन्न आदिवासी समुदायों के प्रतिनिधि शामिल हुए। प्रमुख रूप से बामिया बारी, रामाय पूर्ति, चंद्रमोहन बिरुआ, हरिन तामसोय, डॉ. दिनेश चंद्र बोईपाई और सुरेश सोय मौजूद थे।
इस दौरान लोगों के हाथों में तख्तियां थीं, जिन पर लिखा था-
“लापता विधायक दीपक बिरुआ की खोज में”,
“लापता परिवहन मंत्री की तलाश”,
“मंत्री को खोजने वाले को मिलेगा ईनाम”,
और “मंत्री दीपक बिरुआ से सतर्क रहें”।
समाज के लोगों का कहना है कि जब तक मंत्री जनता के बीच नहीं आएंगे, तब तक उनकी खोज अभियान जारी रहेगा।



