फॉण्ट कनवर्टर NEW

सरहिंद के पास गरीब रथ एक्सप्रेस में लगी आग: धूं-धूंकर जल उठी ट्रेन, तीन डिब्बे जलकर हुए खाक

India News: लुधियाना से दिल्ली की ओर जा रही सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या-12204) शनिवार सुबह एक बड़ी दुर्घटना से बाल-बाल बची। ट्रेन जैसे ही सरहिंद स्टेशन से निकली और लगभग आधा किलोमीटर आगे बढ़ी, यात्रियों ने अचानक एक डिब्बे से धुआं उठता देखा।

अपनी भाषा में पढ़ें

India News: लुधियाना से दिल्ली की ओर जा रही सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या-12204) शनिवार सुबह एक बड़ी दुर्घटना से बाल-बाल बची। ट्रेन जैसे ही सरहिंद स्टेशन से निकली और लगभग आधा किलोमीटर आगे बढ़ी, यात्रियों ने अचानक एक डिब्बे से धुआं उठता देखा। धीरे-धीरे धुआं भयंकर आग में बदल गया और देखते ही देखते तीन डिब्बे जलकर खाक हो गए।

चलती ट्रेन में लगी आग, तीन डिब्बे जलकर राख

रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि घटना सुबह करीब 7:30 बजे की है। जैसे ही आग लगने की सूचना मिली, रेलवे कर्मचारियों और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। तुरंत प्रभावित कोचों को खाली कराया गया और यात्रियों को दूसरे डिब्बों में शिफ्ट कर दिया गया। लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

रेलकर्मियों की तत्परता से बची सैकड़ों जानें

रेलवे की ओर से जारी बयान में बताया गया कि अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस के कोच में सरहिंद स्टेशन के पास आग देखी गई थी। हादसे में कोई बड़ी जानमाल की हानि नहीं हुई है। सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और ट्रेन को कुछ समय बाद फिर से रवाना कर दिया गया।

स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस व रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंच गए थे। यात्रियों में शुरुआत में थोड़ी अफरा-तफरी मची लेकिन स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने बताया कि एक महिला यात्री हल्की रूप से घायल हुई हैं, जिन्हें पास के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फिलहाल, आग लगने के कारणों की जांच चल रही है। अधिकारियों का मानना है कि यह शॉर्ट सर्किट या किसी तकनीकी खराबी से हुआ हो सकता है। रेलवे और पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद हैं, और ट्रैक बहाल करने की प्रक्रिया भी तेज़ी से जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram