फॉण्ट कनवर्टर NEW

Garhwa Road Accident: रमकंडा में भीषण सड़क हादसा; दो युवकों की मौत, चार गंभीर घायल

Jharkhand News: झारखंड के पलामू प्रमंडल अंतर्गत गढ़वा जिले के रमकंडा थाना क्षेत्र में बुधवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रमकंडा-डालटनगंज मुख्य मार्ग पर धावा मुड़खुड़ गांव के समीप दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें दो युवकों की मौके

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: झारखंड के पलामू प्रमंडल अंतर्गत गढ़वा जिले के रमकंडा थाना क्षेत्र में बुधवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रमकंडा-डालटनगंज मुख्य मार्ग पर धावा मुड़खुड़ गांव के समीप दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की मौत इलाज के लिए ले जाने के क्रम में हो गई।

 सत्यनारायण सिंह फाइल फोटो।

मृतकों की पहचान चेटे गांव निवासी मुनी भुइयां के पुत्र सूरज भुइयां और रामगढ़ थाना क्षेत्र के कालोनी मोड़ निवासी देवधारी सिंह के पुत्र सत्यनारायण सिंह के रूप में की गई है। दोनों अलग-अलग बाइकों पर सवार थे। बताया जा रहा है कि सूरज भुइयां अपने गांव के तीन अन्य युवकों—बुद्धि भुइयां, बिहारी भुइयां और दिलीप भुइयां के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर सरहुआ गांव जा रहा था। वहीं दूसरी ओर, सत्यनारायण सिंह अपने ममेरे भाई शुशील सिंह के साथ बानालात गांव से रमकंडा की ओर लौट रहा था।

धावा मुड़खुड़ गांव के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे छह युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों और झामुमो नेता ताहिर के सहयोग से घायलों को तुरंत एम्बुलेंस के माध्यम से रमकंडा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। स्थिति गंभीर देखते हुए सभी को गढ़वा सदर अस्पताल रेफर किया गया। सत्यनारायण सिंह की हालत बिगड़ने पर उन्हें रांची रिम्स ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

सत्यनारायण हाल ही में हैदराबाद से लौटा था, जहां वह टावर किराना का काम करता था। उसकी असामयिक मौत से परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए गुरुवार को अंतिम संस्कार की तैयारी की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram