फॉण्ट कनवर्टर NEW

गैंगस्टर अमन साहू ने विधानसभा चुनाव में नोमिनेशन का ऐलान, इस सीट से लड़ेंगे चुनाव ..

Ranchi : झारखंड के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर अमन साहू ( Gangaster Aman Sahu ) जो जेल में बंद है, उन्होंने ने बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। इस संबंध में उन्होंने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, लातेहार की अदालत में एक

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : झारखंड के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर अमन साहू ( Gangaster Aman Sahu ) जो जेल में बंद है, उन्होंने ने बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। इस संबंध में उन्होंने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, लातेहार की अदालत में एक याचिका दाखिल की है। बता दें कि अमन साहू वर्तमान में चाईबासा जेल में बंद है। उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी, और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं। हाल ही में झारखंड एटीएस ने उसके लॉरेंस बिश्नोई से संबंधों का खुलासा किया है, जिससे उसकी आपराधिक गतिविधियों की गंभीरता और बढ़ गई है।

क्या है अपील याचिका में

याचिका में अमन ने बालूमाथ थाना कांड संख्या 152/20 में सुनाई गई सजा पर स्टे लगाने की मांग की है। उनके अधिवक्ता सुनील कुमार ने बताया कि 27 जून 2024 को अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी ने उन्हें तीन वर्षों का कारावास और पांच हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई थी। इस आदेश को चुनौती देने के लिए अमन ने 20 जुलाई 2024 को प्रधान सत्र न्यायाधीश की अदालत में क्रिमिनल अपील संख्या 40/2024 दायर की थी, जिसे अदालत ने 26 जुलाई को स्वीकार कर लिया था।

24 अक्टूबर को कोर्ट में होगी सुनवाई

अमन साहू विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनना चाहते हैं, लेकिन उनकी सजा चुनावी प्रक्रिया में बाधा बन सकती है। इसलिए, सीआरपीसी की धारा 389(1) के तहत 18 अक्टूबर को सेशन कोर्ट में एक याचिका दायर कर सजा को फाइनल हियरिंग तक स्टे करने की प्रार्थना की गई है। फेस्टिवल वैकेशन के कारण मामले की तत्काल सुनवाई नहीं हो पा रही है, और अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 24 अक्टूबर की तारीख निर्धारित की है।

इस खबर को भी पढ़ें : CM हेमंत से मिले चमरा लिंडा, यहां से लड़ेंगे चुनाव, जानें..

इस खबर को भी पढ़ें : तेजस्वी यादव रांची पहुंचे, सीट शेयरिंग पर हुई चर्चा

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram