फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

CM हेमंत से मिले चमरा लिंडा, यहां से लड़ेंगे चुनाव, जानें..

Ranchi : CM और झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के बुलावे पर पार्टी के विशुनपुर विधायक चमरा लिंडा शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। जहां पर दोनों के बीच लंबी मंत्रणा हुई। इस बातचीत के बाद चमरा लिंडा की नाराजगी और शिकायतें दूर हो गयी।

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Ranchi : CM और झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के बुलावे पर पार्टी के विशुनपुर विधायक चमरा लिंडा शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। जहां पर दोनों के बीच लंबी मंत्रणा हुई। इस बातचीत के बाद चमरा लिंडा की नाराजगी और शिकायतें दूर हो गयी। अब चमरा लिंडा ही विशुनपुर से झामुमो के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार, बहुत जल्द ही चमरा लिंडा को पार्टी निलंबन मुक्त कर सकती है। बताते चलें कि गत लोकसभा चुनाव में गठबंधन प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने के कारण उन्हें छह वर्ष के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया गया था। जानकारी के अनुसार, बैठक में अपने स्वास्थ्य कारणों से चमरा लिंडा ने अपनी पत्नी को चुनाव लड़ाने की बात सीएम के समक्ष रखी। मगर सीएम ने यह कह कर मना कर दिया कि उनके लिए बहुत अधिक ताकत लगानी होगी। इसलिए आप ही लड़िए चुनाव। पार्टी और आपको दोनों को सहूलियत होगी।

इस खबर को भी पढ़ें : उमाकांत रजक और केदार हाजरा हो गये JMM के

इस खबर को भी पढ़ें : झारखंड विधानसभा चुनाव का ऐलान, जाने कब से है चुनाव ..

इस खबर को भी पढ़ें : ममता देवी को कोर्ट से राहत, कहा- सच्चाई की जीत हुई

इस खबर को भी पढ़ें : पेयजल स्वच्छता घोटाला: ईडी की बड़ी कार्रवाई, मंत्री मिथलेश ठाकुर के भाई के ठिकानों पर की छापेमारी

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram