Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Bihar»बिहार के 19 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, गंगा समेत नदियां उफान पर – जानिए जिलेवार हालात
Bihar

बिहार के 19 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, गंगा समेत नदियां उफान पर – जानिए जिलेवार हालात

गंगा समेत सभी प्रमुख नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, पटना से समस्तीपुर तक बढ़ा बाढ़ का खतरा
By Samsul HaqueAugust 6, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Bihar News: बिहार इस वक्त बाढ़ के गंभीर संकट की ओर बढ़ रहा है। राज्य की जीवनरेखा कही जाने वाली गंगा नदी समेत बूढ़ी गंडक, गंडक, बाया और सोन नदियों का जलस्तर कई जिलों में खतरे के निशान से ऊपर पहुंच चुका है। पटना, बक्सर, भोजपुर, समस्तीपुर, भागलपुर, खगड़िया और वैशाली जैसे जिलों में हालात तेजी से बिगड़ते नजर आ रहे हैं।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के लिए मानसून सक्रिय रहने की बात कही है और 19 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लगातार हो रही बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सरकार और प्रशासन हाई अलर्ट पर है।

गंगा का जलस्तर: जिलेवार स्थिति

1. बक्सर:

गंगा का जलस्तर 60.32 मीटर के खतरे के निशान से 0.53 मीटर ऊपर है।
हालांकि ऐतिहासिक उच्च जलस्तर 62.09 मीटर (1948) से अब भी 1.24 मीटर नीचे है।

2. पटना (दानापुर):

गंगा 51.92 मीटर पर बह रही है, जो खतरे के निशान (51.2) से 0.72 मीटर ऊपर है।

3. दीघा घाट:

गंगा 51.1 मीटर तक पहुंच चुकी है – खतरे के निशान (50.45) से 0.65 मीटर ऊपर।

4. गांधी घाट:

यहां स्थिति और गंभीर है। जलस्तर 49.87 मीटर तक पहुंच गया है, जो खतरे के स्तर से 1.27 मीटर ऊपर है। साथ ही जल वृद्धि की दर 10 मिमी/घंटा है।

5. हाथीदह (पटना):

गंगा 42.74 मीटर पर बह रही है, जो खतरे के स्तर 41.76 मीटर से 0.98 मीटर ऊपर है।

6. भोजपुर (मौजमपुर):

गंगा 54.67 मीटर पर – खतरे के स्तर से 0.17 मीटर ऊपर।

7. भागलपुर (कहलगांव):

जलस्तर 31.78 मीटर तक पहुंच चुका है, जो 31.09 मीटर के खतरे के निशान से 0.69 मीटर ऊपर है।

8. एकचारी (भागलपुर):

यहां गंगा 32.59 मीटर पर बह रही है – खतरे के स्तर 32.23 मीटर से 0.36 मीटर ऊपर।

9. समस्तीपुर (मोहउद्दीन नगर):

यहां बाया नदी 43.54 मीटर पर – खतरे के निशान से 0.07 मीटर ऊपर है।

10. खगड़िया:

बूढ़ी गंडक नदी 37.54 मीटर पर बह रही है – खतरे के निशान 36.58 से 0.96 मीटर ऊपर।

11. वैशाली (लालगंज):

गंडक नदी 51.2 मीटर पर बह रही है – खतरे के निशान 50.5 मीटर से 0.70 मीटर ऊपर।

सरकार और प्रशासन सतर्क, लेकिन बाढ़ का खतरा बरकरार

बिहार के जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने कहा है कि बाढ़ नियंत्रण को लेकर हर स्तर पर सतर्कता और तैयारी की गई है। तटबंधों की लगातार निगरानी, आवश्यक मरम्मती कार्य, पेट्रोलिंग और राहत सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। सरकार ने यह भी कहा है कि अगर किसी क्षेत्र में बाढ़ आती है तो आपदा राहत कार्य तुरंत शुरू कर दिए जाएंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रायडीह प्रखंड का घोड़ा पहार विकास से वंचित, जलमीनार और सड़क निर्माण की उठी मांग

June 21, 2026

एसआईआर अभियान में तेजी, चैनपुर में 45 बूथ एजेंट प्रशिक्षित, 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण

June 21, 2026

‘योग करें, निरोग रहें’ के संदेश के साथ चैनपुर प्रखंड में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

June 21, 2026

RECENT ADDA.

रायडीह प्रखंड का घोड़ा पहार विकास से वंचित, जलमीनार और सड़क निर्माण की उठी मांग

June 21, 2026

एसआईआर अभियान में तेजी, चैनपुर में 45 बूथ एजेंट प्रशिक्षित, 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण

June 21, 2026

‘योग करें, निरोग रहें’ के संदेश के साथ चैनपुर प्रखंड में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

June 21, 2026

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गुमला बना योगमय, सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

June 21, 2026

गुमला सदर अस्पताल में जरूरतमंद बच्ची के लिए आगे आए कृष्णा साहू, किया स्वैच्छिक रक्तदान

June 21, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.