फॉण्ट कनवर्टर NEW

अगले माह से 12 पैसेंजर और मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में तकनीकी और ट्रैक रखरखाव के कारण सितंबर से नवंबर के बीच हर मंगलवार और शुक्रवार को कुल 12 पैसेंजर और मेमू ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। झारखंड के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में तकनीकी और ट्रैक रखरखाव का काम किया जाएगा। इसके कारण सितंबर से नवंबर के बीच हर मंगलवार और शुक्रवार को 6 जोड़ी यानी कुल 12 पैसेंजर और मेमू ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

  • टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस (18113/18114)
  • टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस (18109/18110)
  • टाटानगर-राउरकेला मेमू स्पेशल (08145/08146)
  • राउरकेला-हटिया पैसेंजर स्पेशल (08149/08150)
  • टाटानगर-गुआ पैसेंजर स्पेशल (08133/08134)
  • चक्रधरपुर-राउरकेला मेमू स्पेशल (08107/08108)

यात्रियों को होगी परेशानी

हफ्ते में दो दिन ट्रेनें रद्द रहने से रोजाना ट्रेन से सफर करने वाले नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और छोटे कारोबारियों को परेशानी हो सकती है। झारखंड के अलग-अलग इलाकों के बीच आने-जाने वाले यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का इस्तेमाल करना पड़ सकता है।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें। इसके लिए नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम, रेलवे हेल्पलाइन 139 या स्टेशन काउंटर से जानकारी ली जा सकती है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram