अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Dugda news: पंडित बागेश्वरी पांडेय सरस्वती विद्या मंदिर देवनगर दुगदा में बुद्धिजीवी चेतना मंच के तत्वाधान में रविवार को युवाओं के जीवन की चुनौतियां एवं समाधान विषयक प्रबुद्ध मार्गदर्शन सह संगोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन कोल इंडिया के क्रय-विक्रय पदाधिकारी देव कुमार वर्मा,सरस्वती विद्या मंदिर देवनगर के अध्यक्ष सह जिला परिषद संतोष कुमार पांडेय,सचिव ऋषिकांत तिवारी,प्रधानाचार्य वरुण कुमार चौधरी,बीआईटी सिंदरी प्रोफेसर डॉ प्रियंका वर्मा,बुद्धिजीवी चेतना मंच के अध्यक्ष भरत सिंह,संरक्षक प्रभुदयाल सिंह,संयोजक डॉ मनीष कुमार शुक्ला,सचिव विभूति प्रसाद राय,सहसचिव मनोज पाठक, कोषाध्यक्ष कैलाश प्रसाद स्वर्णकार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया।संस्था के संयोजक डॉ मनीष कुमार शुक्ला ने संगोष्ठी कार्यक्रम की वृत प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी योगेंद्र तिवारी ने की एवं संचालन प्रिया सिंह ने किया।मुख्य अतिथि देव कुमार वर्मा ने युवाओं के सामने चुनौतियां एवं उनका समाधान के बारे में अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया।उन्होंने कहा जीवन में सफल होने के लिए तनाव से मुक्त होना चाहिए।
शिक्षा संस्कार युक्त हो तभी वह मूल्यवान है, अगर शिक्षा में संस्कार नहीं तो वह व्यर्थ है। विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य संतोष कुमार पांडेय ने कहा प्रार्थना में उठने वाले हाथों से बेहतर है,जो दूसरों के मदद के लिए उठता है।उन्होंने कहा अपनी क्षमता के आधार पर हम सभी को दूसरों की मदद करनी चाहिए।उन्होंने सभी बच्चों को जीवन की वर्तमान चुनौतियों के साथ-साथ शिक्षा क्षेत्र में और अपने आगे के जीवन में चुनौतियों का समाधान कैसे करना है उनका समाधान प्रश्न उत्तर के माध्यम से किया।उन्होंने अपने व्यक्तिगत जीवन की बहुत सारी यादें उन सभी के साथ साझा करते हुए उन सभी में उत्साह भरा।
देव डाँस ग्रुप के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में संस्था के कोषाध्यक्ष कैलाश प्रसाद स्वर्णकार,अनूप कुमार ओझा,अशोक कुमार वर्मा,पूनम सिंह,राजकुमार शर्मा समेत विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थी उपस्थित थे।धन्यवाद ज्ञापन अनूप कुमार ओझा ने किया।

