फॉण्ट कनवर्टर NEW

20 जून से मतदाता सूची का महाअभियान : बिना सुनवाई के नहीं कटेगा किसी का नाम

रांची: झारखंड में कोई भी पात्र नागरिक वोट देने के अपने लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित न रहे, इसके लिए निर्वाचन आयोग ने कमर कस ली है। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने घोषणा की है कि 20 जून से पूरे झारखंड में

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: झारखंड में कोई भी पात्र नागरिक वोट देने के अपने लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित न रहे, इसके लिए निर्वाचन आयोग ने कमर कस ली है। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने घोषणा की है कि 20 जून से पूरे झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इस महाअभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सीधे आपके दरवाजे तक दस्तक देंगे और घर-घर जाकर मतदाताओं का भौतिक सत्यापन करेंगे।

धुर्वा स्थित ‘निर्वाचन सदन’ में मीडिया प्रतिनिधियों के लिए आयोजित एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम और प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए के. रवि कुमार ने पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की। उन्होंने साफ किया कि इस विशेष पुनरीक्षण अभियान के लिए अर्हता तिथि (Eligibility Date) 1 अक्टूबर 2026 तय की गई है।

क्या है मतदाता सूची का पूरा टाइमटेबल?

  • 20 जून से 29 जून: बीएलओ का प्रशिक्षण, तैयारी और आवश्यक मुद्रण कार्य।

  • 30 जून से 29 जुलाई: बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र बांटना और सत्यापन।

  • 5 अगस्त: प्रारूप मतदाता सूची (Draft Voter List) का पहला प्रकाशन।

  • 5 अगस्त से 4 सितंबर: नए नाम जोड़ने, सुधार या हटाने के लिए दावा और आपत्ति दर्ज करने का समय।

  • 3 अक्टूबर तक: दावों और आपत्तियों का अंतिम निपटारा।

  • 7 अक्टूबर 2026: मतदाता सूची का अंतिम (Final) प्रकाशन।

अफवाहों पर न दें ध्यान, विशेष कैंप भी लगेंगे

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि किसी भी मतदाता का नाम बिना पूरी सुनवाई और जांच के सूची से नहीं हटाया जाएगा। उन्होंने लोगों से भ्रामक और गलत सूचनाओं पर ध्यान न देने की अपील की। अभियान के दौरान जिन लोगों से बीएलओ का संपर्क किन्हीं कारणों से नहीं हो पाएगा, उनके लिए निर्वाचन विभाग की ओर से विशेष कैंप भी आयोजित किए जाएंगे ताकि नए मतदाताओं के आवेदन आसानी से लिए जा सकें। इस महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज ठाकुर और अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार भी मंच पर उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram