Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»कैमरे से क्रिकेट तक, PAJ-WSPA मैच में मजबूत हुआ भाईचारा
Jharkhand

कैमरे से क्रिकेट तक, PAJ-WSPA मैच में मजबूत हुआ भाईचारा

Faizal HaqueBy Faizal HaqueJanuary 25, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Chaibasa news:  पश्चिमी सिंहभूम जिले में फोटोग्राफर समुदाय के आपसी मेल-जोल और सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर (PAJ) और वेस्ट सिंहभूम फोटोग्राफर एसोसिएशन (WSPA) के संयुक्त तत्वावधान में चाईबासा एसोसिएशन ग्राउंड में एक सफल फ्रेंडली क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस आयोजन ने खेल के माध्यम से दोनों जिलों के फोटोग्राफरों को एक मंच पर लाकर भाईचारे और सहयोग की भावना को और मजबूत किया।

मैच में टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 131 रन बनाकर चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में वेस्ट सिंहभूम फोटोग्राफर एसोसिएशन की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 11 ओवरों में पांच विकेट खोकर 132 रन बना लिए और मुकाबले में जीत हासिल की। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने खेल भावना के साथ दमदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी श्री रमेश खिरवार जी (लड्डू) उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और ऐसे आयोजनों को आपसी एकता के लिए आवश्यक बताया। मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए PAJ की ओर से सच्चिदानंद सिंह उर्फ तन्नू को बेस्ट प्लेयर का पुरस्कार दिया गया, जिन्होंने मात्र 24 गेंदों पर नाबाद 52 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं WSPA की ओर से सिकंदर गोप को उनकी प्रभावशाली गेंदबाजी और महत्वपूर्ण विकेटों के लिए बेस्ट प्लेयर चुना गया।

फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर की टीम का नेतृत्व आनंद सिंह ने किया, जिसमें सच्चिदानंद सिंह, सुरेंद्र जायसवाल, रजनीश उपाध्याय, हरिवंश प्रसाद, दलजीत सिंह, राजेश दत्ता, यश प्रजापति, मोहम्मद शमीम, नंदू रजक, अभिमन्यु कुमार, मनोज कुमार, रवि कुशवाहा, राजेश प्रसाद, निरंजन कुमार सहित अन्य खिलाड़ियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में उपाध्यक्ष कमलेश कुमार, कोषाध्यक्ष शिव शंकर गोराई, सहसचिव बलराम सरदार और कार्यकारी सदस्य ओम प्रकाश शाह जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दोनों टीमों के खिलाड़ियों और आयोजकों ने खेल भावना के साथ सहभागिता निभाते हुए इस फ्रेंडली मैच को यादगार बनाया और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से आपसी संबंधों को और प्रगाढ़ करने का संकल्प लिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.