Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda
Facebook X (Twitter) Instagram
Button
  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home | #Trending | ब्लड डोनेशन से लेकर कृत्रिम अंग तक – जानिए रेड क्रॉस की नई रणनीति
#Trending

ब्लड डोनेशन से लेकर कृत्रिम अंग तक – जानिए रेड क्रॉस की नई रणनीति

By Muzaffar HussainJuly 19, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News : इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, रांची शाखा की कार्यकारिणी समिति की बैठक आज मोरहाबादी स्थित सभागार में उपायुक्त-सह-अध्यक्ष मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में समिति के सभी प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

बैठक की शुरुआत बीते दो वर्षों के कार्यों की समीक्षा से हुई, जिसमें आय-व्यय का विस्तृत विवरण भी प्रस्तुत किया गया। पारदर्शिता और जवाबदेही को प्राथमिकता देते हुए यह सुनिश्चित किया गया कि भविष्य में सभी कार्य व्यवस्थित और ईमानदारीपूर्वक हों।

बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। विशेष रूप से, ब्लड डोनेशन को बढ़ावा देने के लिए जनसहभागिता की रणनीति पर विचार किया गया। इसके अलावा, ब्लड कंपोनेंट मशीन की जरूरत को लेकर एक प्रस्ताव तैयार करने का निर्णय भी लिया गया।

सोसायटी के भवन की मरम्मत हेतु डीएमएफटी फंड के माध्यम से प्रस्ताव भेजने और आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की खरीद की बात भी सामने आई। एक महत्वपूर्ण निर्णय यह भी रहा कि सोसायटी के सभागार का उपयोग अब 10-15 हजार रुपये के प्रतिदिन भुगतान पर बैठकों के लिए किया जा सकेगा।

दिव्यांगजनों के लिए कृत्रिम अंग और अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु एक विशेष टीम गठन की योजना को भी मंजूरी दी गई। उपायुक्त श्री भजन्त्री ने सभी सदस्यों से मिलकर कार्य करने का आग्रह करते हुए कहा कि “रेड क्रॉस जैसी संस्था में पारदर्शिता और संवेदनशीलता सबसे अहम होती है।”

उन्होंने राँची के सक्षम व्यापारियों एवं समाजसेवियों से अपील की कि वे रेड क्रॉस के कार्यों में आगे आकर सहयोग करें और इसे और अधिक सेवापरक और सशक्त बनाएं।

बैठक के उपरांत उपायुक्त ने रेड क्रॉस सोसायटी राँची शाखा का निरीक्षण किया। इस दौरान रक्त संग्रहण, वितरण, प्राथमिक उपचार एवं आपातकालीन सेवाओं की स्थिति की समीक्षा की गई। उन्होंने नियमित रक्तदान शिविर आयोजित करने और युवाओं को प्रेरित करने के निर्देश भी दिए।

इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधियों समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे। रेड क्रॉस की नई योजनाओं से आने वाले समय में जनहित कार्यों को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Blood Donation Ranchi Campaign Manjunath Bhajantri Deputy Commissioner Ranchi Ranchi Medical Service Schemes Red Cross Building Use Policy Red Cross Society Ranchi Meeting ब्लड डोनेशन रांची अभियान मंजूनाथ भजन्त्री उपायुक्त रांची मेडिकल सेवा योजनाएं रेड क्रॉस भवन उपयोग नीति रेड क्रॉस सोसायटी रांची बैठक
Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email
Muzaffar Hussain
  • Website

Related Posts

पुश्तैनी सोना बेचने से पहले जानें टैक्स नियम, बिल क्यों है जरूरी

July 17, 2026

20 जुलाई के संसद मार्च पर सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान, जानिए क्या कहा

July 17, 2026

PMAY फ्लैट किराये पर देने वालों पर कार्रवाई, रांची नगर निगम ने भेजा नोटिस

July 17, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.