फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

खड़े ट्रेलर में घुसी तेज रफ्तार कार, चार युवाओं की मौत

Jamshedpur: सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव स्थित दोमुहानी के समीप गुरुवार तड़के करीब तीन बजे हुए भीषण सड़क हादसे में चार युवाओं की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार कार सड़क पर खराब होकर खड़े ट्रेलर के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Jamshedpur: सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव स्थित दोमुहानी के समीप गुरुवार तड़के करीब तीन बजे हुए भीषण सड़क हादसे में चार युवाओं की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार कार सड़क पर खराब होकर खड़े ट्रेलर के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोगों को निकालने के लिए गैस कटर का सहारा लेना पड़ा। मृतकों में झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह के अलावा सार्थक अग्रवाल, नमन गुप्ता और वंशिका खंडेलवाल शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार कार संख्या जेएच05 डीएस 6450 मरीन ड्राइव से गुजर रही थी। दोमुहानी के पास सड़क पर खराब होकर खड़े ट्रेलर संख्या जेएच02टी 3971 के पीछे कार अनियंत्रित होकर जा टकराई। बताया गया कि ट्रेलर बुधवार रात करीब 10 बजे से खराब होने के कारण सड़क पर खड़ा था। दुर्घटना के समय वहां पर्याप्त रोशनी और सुरक्षा संकेतक की स्थिति को लेकर भी जांच की जा रही है।

हादसे की सूचना मिलते ही डीएसपी सीसीआर मनोज ठाकुर, सोनारी थाना प्रभारी संजय सुमन सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। कार इतनी बुरी तरह ट्रेलर में फंस गई थी कि बचाव दल को काफी मशक्कत करनी पड़ी। गैस कटर से कार को काटकर चारों शवों को बाहर निकाला गया। हादसे की भयावहता के कारण शव भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और ट्रेलर को कब्जे में ले लिया है।

अनुमंडल पदाधिकारी अर्णव मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार तेज गति में थी और सड़क पर खड़े ट्रेलर से पीछे से टकरा गई। पुलिस दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है। सड़क पर खड़े खराब वाहन के पीछे सुरक्षा संकेतक, चेतावनी व्यवस्था और प्रकाश की स्थिति की भी जांच की जा रही है।

हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजन घटनास्थल और एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचने लगे। अस्पताल परिसर में परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के परिवार में भी हादसे की खबर से शोक की लहर है। पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।

स्थानीय लोगों ने मरीन ड्राइव पर खराब या खड़े भारी वाहनों के पीछे पर्याप्त रिफ्लेक्टर, चेतावनी संकेत और प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। पुलिस हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram