फॉण्ट कनवर्टर NEW

चाईबासा सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी वजह, चार घायल

Chaibasa news: पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र अंतर्गत झींकपानी-चाईबासा मुख्य मार्ग पर कूदाहातू नीमडीह पुल के पास रविवार को एक सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। हादसा एक छोटा हाथी (टाटा मैजिक) और बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर से हुआ।

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa news: पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र अंतर्गत झींकपानी-चाईबासा मुख्य मार्ग पर कूदाहातू नीमडीह पुल के पास रविवार को एक सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। हादसा एक छोटा हाथी (टाटा मैजिक) और बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर से हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार, छोटा हाथी वाहन नोवामुंडी से चाईबासा की ओर आ रहा था। वाहन को मोटू माझी चला रहे थे, जबकि उसमें सवार शमीम अंसारी (निवासी नोवामुंडी) भी मौजूद थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बाइक से सीधी टक्कर हो गई। बाइक पर सवार विजय महतो और मनमोहन महतो, दोनों निवासी खरसावां, गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों और घायल शमीम अंसारी के अनुसार, बाइक सवार युवक करीब 5-6 मोटरसाइकिलों के साथ चल रहे थे और आपस में रेस लगा रहे थे। इसी दौरान नियंत्रण खोने और गलत दिशा में आने के कारण उनकी बाइक सीधे छोटा हाथी वाहन से टकरा गई।
इस दुर्घटना में बाइक सवार विजय महतो और मनमोहन महतो को गंभीर चोटें आई हैं।
दोनों के हाथ और पैर टूटने की सूचना है तथा सिर पर भी चोट लगी है। वहीं छोटा हाथी चालक मोटू माझी और सवारी शमीम अंसारी को भी चोटें आई हैं, हालांकि उनकी स्थिति अपेक्षाकृत सामान्य बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही टोंटो थाना प्रभारी सुकुमार हेंब्रम अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल एम्बुलेंस के जरिए सदर अस्पताल चाईबासा भेजा गया, जहां चारों का इलाज चल रहा है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज गति और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram