फॉण्ट कनवर्टर NEW

कराईकेला सड़क हादसे में चार दोस्तों की जान गई, ट्रक से टकराई बाइक

Chaibasa news: पश्चिम सिंहभूम जिले के कराईकेला थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा सोमवार सुबह करीब तीन बजे हुआ, जब एक ही बाइक पर सवार चार युवक ट्रक

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa news: पश्चिम सिंहभूम जिले के कराईकेला थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा सोमवार सुबह करीब तीन बजे हुआ, जब एक ही बाइक पर सवार चार युवक ट्रक से आगे निकलने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान बाइक ट्रक से टकरा गई और चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही कराईकेला थाना प्रभारी प्यारे हसन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों की पहचान चाईबासा सदर के आकाश कुदादा (19), जमशेदपुर के सुंदरनगर निवासी अर्जुन टुड्डू (22), सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई निवासी आकाश गोपे (19) और रवि बिरुली (20) के रूप में हुई है।

पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक को बांदगांव के पास से जब्त कर लिया है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि ट्रक चालक की कोई प्रत्यक्ष गलती नहीं थी। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बाइक साइड से ओवरटेक करने के दौरान सीधे ट्रक से टकरा गई। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं बाइक सवार युवक नशे की हालत में तो नहीं थे। इस संबंध में स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो सकेगी।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे इलाके में शोक की लहर है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram