फॉण्ट कनवर्टर NEW

सऊदी अरब में मृत युवक के परिजनों से मिले पूर्व मंत्री, शव लाने का दिया आश्वासन

Jharkhand News : सऊदी अरब में मृत पलामू जिले के डालटनगंज निवासी युवक सद्दाम हुसैन के परिजनों से रविवार को पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी मिले और शव मंगाने के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। मजदूरी के सिलसिले में सऊदी अरब गए

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News : सऊदी अरब में मृत पलामू जिले के डालटनगंज निवासी युवक सद्दाम हुसैन के परिजनों से रविवार को पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी मिले और शव मंगाने के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।

मजदूरी के सिलसिले में सऊदी अरब गए डालटनगंज के मुस्लिम नगर के निवासी सद्दाम हुसैन की 17 जनवरी को वहां मौत हो गई थी। घटना के बाद 48 घंटे बीत चुके हैं, और परिवार के सदस्य शव को वापस लाने के लिए लगातार प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं।

इस बीच, पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी ने मेदिनीनगर के मुस्लिम नगर स्थित मृतक के घर पहुंचकर परिवार से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि वे इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ हैं और हर संभव प्रयास करेंगे ताकि सद्दाम का शव जल्द से जल्द डालटनगंज लाया जा सके।

पूर्व मंत्री ने झारखंड के श्रम मंत्री से बात की और भारतीय दूतावास के माध्यम से शव को वापस लाने के लिए जरूरी कदम उठाने की बात कही।

सद्दाम हुसैन के परिजनों ने पलामू के श्रम अधीक्षक को आवेदन देकर घटना की पूरी जानकारी दी और शव लाने के साथ-साथ प्रभावित परिवार को मुआवजा देने की भी मांग की है। मृतक की पत्नी हेना परवीन ने बताया कि सद्दाम ही परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। वे जुलाई 2024 में सऊदी अरब की एक कंपनी में काम करने के लिए गए थे, लेकिन अचानक 17 जनवरी को उनकी मौत हो गई।

इस खबर को भी पढ़ें : उरीमारी के लुरुंगा जंगल में अवैध खनन के दौरान चाल धंसने से दो मजदूरों की मौत

इस खबर को भी पढ़ें : RIMS में तैनात रक्षक बना भक्षक, लूट ली जवान लड़की की आबरू..

इस खबर को भी पढ़ें : झारखंड के बेटे प्रशांत कुमार को यूके की कंजरवेटिव पार्टी के बने उम्मीदवार

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram