फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

मोरहाबादी में बनेगा इंदौर की तर्ज पर फूड हब, रांची नगर निगम ने शुरू की योजना

रांची : नगर निगम शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं और पूर्ण स्वच्छता व्यवस्था देने के लिए लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में 9 मई 2025 को निगम प्रशासक संदीप सिंह ने नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

रांची : नगर निगम शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं और पूर्ण स्वच्छता व्यवस्था देने के लिए लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में 9 मई 2025 को निगम प्रशासक संदीप सिंह ने नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस निरीक्षण में उनके साथ निगम के वरिष्ठ पदाधिकारी और स्वास्थ्य एवं स्वच्छता शाखा की टीम भी मौजूद रही। निरीक्षण की शुरुआत कचहरी चौक से हुई, जहां से होते हुए नागा बाबा खटाल वेजिटेबल मार्केट और मछली घर होते हुए प्रशासक ने मोरहाबादी क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मार्ग पर स्थित मॉड्यूलर टॉयलेट्स और मोरहाबादी में बने एरोबिक बायो टॉयलेट की सफाई व्यवस्था की जांच की। स्वास्थ्य शाखा को निर्देश दिए गए कि टॉयलेट की रोजाना सफाई सुनिश्चित की जाए और नियमित रूप से ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जाए। एक विशेष निर्णय के तहत, प्रशासक श्री सिंह ने मोरहाबादी स्थित रजिस्ट्री कार्यालय के पास की खाली जमीन को इंदौर की तर्ज पर एक आधुनिक फूड हब के रूप में विकसित करने की योजना तैयार करने के आदेश दिए। इससे न सिर्फ स्थानीय लोगों को बेहतर खानपान की सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि क्षेत्रीय व्यवसाय को भी बढ़ावा मिलेगा।

मोरहाबादी क्षेत्र में सुबह सफाई का कार्य जल्द करने का निर्देश

स्वच्छता शाखा को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि शहर के प्रमुख मार्गों पर किसी भी हालत में कूड़ा जमा न हो। इसके लिए सुपरवाइजर्स को निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मोरहाबादी क्षेत्र में सुबह के वक्त सफाई का कार्य जल्द से जल्द पूरा करने को कहा गया, जिससे मॉर्निंग वॉक करने वालों को स्वच्छ और ताजगीभरा वातावरण मिल सके। इसके साथ ही पूरे इलाके में पेड़ों की टहनियों की छंटाई भी करवाने का निर्देश दिया गया है। इस क्षेत्रीय निरीक्षण के दौरान अपर प्रशासक संजय कुमार, उप प्रशासक रविंद्र कुमार, उप प्रशासक गौतम प्रसाद साहू, नगर प्रबंधक सहित निगम की स्वच्छता और स्वास्थ्य शाखा की पूरी टीम उपस्थित रही।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram