फॉण्ट कनवर्टर NEW

माघी काली पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, राधानगर में गूंजा जयकारा

Bokaro news:- बोकारो जिले के राधानगर पंचायत अंतर्गत दुलालपुर गांव में माघी काली पूजा का भव्य आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर पंचायत के मुखिया स्वरूप दास ने पूजा में भाग लेकर मां काली की विधिवत पूजा-अर्चना की और पूरे

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro news:- बोकारो जिले के राधानगर पंचायत अंतर्गत दुलालपुर गांव में माघी काली पूजा का भव्य आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर पंचायत के मुखिया स्वरूप दास ने पूजा में भाग लेकर मां काली की विधिवत पूजा-अर्चना की और पूरे क्षेत्र सहित जिले की सुख-समृद्धि व विकास की कामना की।

पूजा स्थल पर पहुंचने पर पूजा समिति के सदस्यों द्वारा मुखिया स्वरूप दास का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पूजा-अर्चना के बाद मुखिया ने कहा कि मां काली के दरबार में आकर उन्होंने क्षेत्रवासियों की खुशहाली, शांति और निरंतर विकास के लिए प्रार्थना की है। उन्होंने विश्वास जताया कि मां काली अपने भक्तों की मनोकामनाएं अवश्य पूर्ण करती हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। पूजा के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने मां काली के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और पूजा कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram