फॉण्ट कनवर्टर NEW

अजमेर के होटल में एसी फटने से लगी भीषण आग, चार की मौ’त और कई घायल

India News: राजस्थान के अजमेर जिले के डिग्गी बाजार इलाके में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया जब नाज होटल में अचानक भीषण आग लग गई। हादसे में अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप

अपनी भाषा में पढ़ें

India News: राजस्थान के अजमेर जिले के डिग्गी बाजार इलाके में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया जब नाज होटल में अचानक भीषण आग लग गई। हादसे में अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं। बताया जा रहा है कि आग लगने के समय होटल में बड़ी संख्या में जायरीन (श्रद्धालु) ठहरे हुए थे, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब 8 बजे होटल के एक कमरे में जोरदार धमाका हुआ। शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि धमाका कमरे में लगे एयर कंडीशनर (एसी) के फटने के कारण हुआ, जिसके बाद आग तेजी से पूरे होटल में फैल गई। आग लगने की प्राथमिक वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। होटल के भीतर धुंआ भर जाने और तेज लपटों के चलते लोग जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूदने लगे।

इस दौरान एक महिला ने बहादुरी का परिचय देते हुए अपने बच्चे को खिड़की से नीचे फेंका ताकि उसकी जान बच सके। नीचे खड़े लोगों ने बच्चे को सुरक्षित पकड़ लिया। बच्चा मामूली रूप से झुलसा है और खतरे से बाहर है।

हालांकि, होटल तक पहुंचने वाला रास्ता काफी संकरा होने की वजह से दमकल और पुलिस की टीमों को बचाव कार्य में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आग इतनी भयावह थी कि कुछ दमकलकर्मी और पुलिसकर्मी भी धुएं और गर्मी से बीमार हो गए।

स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन दमकल की गाड़ियां करीब आधे घंटे की देरी से पहुंचीं। इस दौरान स्थानीय निवासियों ने खुद कांच तोड़कर कई लोगों को बाहर निकाला। सभी घायलों को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने चार लोगों की मौत की पुष्टि की है, जबकि एक मासूम सहित पांच अन्य घायलों का इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जांगिड़ समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram