फॉण्ट कनवर्टर NEW

चीन में भीषण भूस्खलन और बाढ़: अब तक 4 की मौत, 8 लापता

World News: चीन के उत्तरी हिस्सों में मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित किया है। हेबेई प्रांत के चेंगडे शहर के लुआनपिंग काउंटी स्थित एक गांव में सोमवार तड़के भूस्खलन हो गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य

अपनी भाषा में पढ़ें

World News: चीन के उत्तरी हिस्सों में मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित किया है। हेबेई प्रांत के चेंगडे शहर के लुआनपिंग काउंटी स्थित एक गांव में सोमवार तड़के भूस्खलन हो गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य लापता हैं। स्थानीय प्रशासन और राहत एजेंसियां युद्धस्तर पर बचाव अभियान चला रही हैं।

बीजिंग में बाढ़ और भूस्खलन का रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। प्रशासन ने यानकिंग, हुआइरौ और मियुन जैसे पहाड़ी जिलों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। कहा गया है कि सोमवार सुबह से मंगलवार सुबह तक हालात और बिगड़ सकते हैं।

बीजिंग के आपातकालीन प्रबंधन ब्यूरो के अनुसार, चाओबाई नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है और मंगलवार तक भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। इसी वजह से बीजिंग में सभी खेलकूद गतिविधियों को स्थगित कर दिया गया है।

राष्ट्रीय विकास और सुधार आयोग ने हेबेई प्रांत में राहत कार्यों के लिए करीब 50 मिलियन युआन (लगभग 7 मिलियन डॉलर) का बजट जारी किया है। इस बजट का उद्देश्य है प्रभावित क्षेत्रों में राहत, पुनर्वास और बचाव कार्यों को तीव्रता देना।

चीन में शनिवार से लगातार बारिश हो रही है, जिससे बीजिंग, इनर मंगोलिया, शांक्सी, शानक्सी, युन्नान और शिनजियांग सहित कई प्रांतों की 31 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वालों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का निर्देश दिया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram