Bokaro news: मंगलवार को देर रात्रि पुलिस अधीक्षक, बोकारो महोदय द्वारा सिटी थाना, सेक्टर-4 थाना एवं हरला थाना क्षेत्र में संचालित रात्रिकालीन गश्ती का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गश्ती दलों की सतर्कता, कार्यप्रणाली एवं अपराध नियंत्रण संबंधी गतिविधियों का जायजा लिया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी गश्ती दलों को नियमित रूप से वाहन चेकिंग, एंटी क्राइम चेकिंग एवं ड्रंक एंड ड्राइव अभियान चलाने के लिए सख्त निर्देश दिए, ताकि अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके तथा आमजन में सुरक्षा की भावना और अधिक सुदृढ़ हो।
निरीक्षण के क्रम में नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए चालान (फाइन) करने का निर्देश भी पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दिया गया। साथ ही सभी थाना प्रभारियों को रात्रिकालीन गश्ती को और अधिक प्रभावी एवं सक्रिय बनाने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन जांच करने तथा संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया।
इस औचक निरीक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक (नगर), सिटी थाना प्रभारी, सेक्टर-4 थाना प्रभारी एवं हरला थाना प्रभारी उपस्थित रहे।
