फॉण्ट कनवर्टर NEW

SIR पर भड़के किसान संगठन, बोले- नागरिक रहेंगे लेकिन वोट नहीं देंगे?

Bokaro: एसआईआर के नाम पर लोगों को अयथा हैरानी के सवालों पर संयुक्त किसान मोर्चा चन्दनकियारी ने शुक्रवार को हरदयाल शर्मा चौक से सुभाष चौक चन्दनकियारी तक प्रदर्शन कर प्रदर्शन प्रतिवाद सभा में तब्दील हो गया. अध्यक्षता किसान महासभा के जिला अध्यक्ष विश्वनाथ बनर्जी ने

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro:  एसआईआर के नाम पर लोगों को अयथा हैरानी के सवालों पर संयुक्त किसान मोर्चा चन्दनकियारी ने शुक्रवार को हरदयाल शर्मा चौक से सुभाष चौक चन्दनकियारी तक प्रदर्शन कर प्रदर्शन प्रतिवाद सभा में तब्दील हो गया. अध्यक्षता किसान महासभा के जिला अध्यक्ष विश्वनाथ बनर्जी ने किया जबकि संचालन संयुक्त किसान मोर्चा चन्दनकियारी के संयोजक जगन्नाथ रजवार ने किया.

वहीं ऑल इण्डिया किसान खेत मजदूर संगठन के राज्य सचिव कुमुद महतो ने कहा कि क्षेत्र में रोजगार के अभाव में लोग पलायन करने के लिए दूर प्रदेशों में जाने के लिए विवश है. तो दूसरी तरफ एसआईआर में नाम दर्ज करवाने के अयथा हैरानी की झेलन झेल रहे है. उन्होंने कहा कि चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लगा था कि एसआईआर के नाम पर करोड़ों लोगों के वोट काट देंगे. और जो कहानी सुनाएँगे, जनता सुनकर सो जाएगी. पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए समय नहीं था मगर एसआईआर करना ही था. प्रक्रियाओं और सुप्रीम कोर्ट के आदेश की आड़ में वोट छीनने का सिलसिला जारी है.शर्म आनी चाहिए कि उनके इस्तीफ़े, एसआईआर रद्द करने की माँग को लेकर जनता सड़क पर है. जब पिछले साल राहुल गांधी ने शालीन शब्दों में महादेवपुरा और अलंद में वोट चोरी का उदाहरण दिया था. तब ज्ञानेश कूमार प्रेस कांफ्रेंस करने आए और राहुल गांधी से हलफनामा और माफीनामा मांगने लगे थे. इस बार राहुल गांधी ज्ञानेश कुमार को चोर बोल रहे हैं, ज्ञानेश कुमार चुप हैं.क्योंकि जनता को चोरी की यह कहानी समझ आ गई है.आज उन्हें चोर कहा जा रहा है.और मोदी की सरकार में निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री है.और वित्त मंत्री की पति और जाने-माने अर्थशास्त्री पराकला प्रभाकर देश भर में चल रहे एसआईआर के खिलाफ आंदोलन के प्रदर्शनकारियों के साथ समर्थन में खड़े है.

विश्वनाथ बनर्जी ने कहा कि पूरे देश में ‘हर हाथ में तिरंगा, हर गली में जंतर-मंतर’ जैसी नारे के तहत प्रदर्शन करने की अपील की. उनका कहना है कि लोगों को अपने-अपने इलाकों में जंतर-मंतर जैसा माहौल बनाना चाहिए और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवाज उठानी चाहिए।

किसान खेत मजदूर संगठन के जिला सचिव हरिपद महतो ने चेतावनी दी.कि एसआईआर के नाम पर देश में नागरिकों को दो श्रेणियों में बांटने की साज़िश है.एक श्रेणी उन लोगों की होगी जो अपना वोट देने का अधिकार बनाए रखेंगे और दूसरी श्रेणी उन लोगों की होगी जो नागरिक बने रहेंगे, लेकिन उनका मतदान का अधिकार छिन लिया जाएगा. जो कतयी स्वीकार नहीं किया जाएगा।
मौके पर झारखण्ड आन्दोलनकारी नेता दुर्गा चरण महतो, जानकी महतो, डॉ.गोपाल महतो, हाबुलाल महतो, राम लाल महतो, संजय कालिन्दी, इन्द्रजीत महतो, खगेन हॉसदा,शिबु राय, शेखर बनर्जी, इनुस अंसारी, नुनी वाला उरांव, झारी लाल महतो, वंशीधर महतो, कमल प्रसाद महतो, सुरेश उरांव, सुबोध रजवार आदि शामिल रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram