फॉण्ट कनवर्टर NEW

तालिबान और अलकायदा के समर्थन में पोस्ट करने वाला फरहान मलिक गिरफ्तार

Ranchi : रांची पुलिस ने फरहान मलिक नामक युवक को गिरफ्तार किया है, जिस पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर आतंकवादी संगठनों जैसे ISIS, अलक़ायदा और तालिबान के समर्थन में पोस्ट करने का गंभीर आरोप है। यह कार्रवाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक सीपी

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : रांची पुलिस ने फरहान मलिक नामक युवक को गिरफ्तार किया है, जिस पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर आतंकवादी संगठनों जैसे ISIS, अलक़ायदा और तालिबान के समर्थन में पोस्ट करने का गंभीर आरोप है। यह कार्रवाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक सीपी सिंह की शिकायत के बाद की गई। सीपी सिंह ने फरहान की इंस्टाग्राम पोस्ट को गंभीर देशविरोधी कृत्य मानते हुए प्रशासन से कठोर कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक को गिरफ़्तार कर लिया और उसके खिलाफ देशद्रोह व अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, फरहान द्वारा साझा की गई सामग्री युवाओं को गुमराह कर सकती थी और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती थी। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि उसका किसी आतंकी संगठन से कोई सीधा या परोक्ष संपर्क था या नहीं।

इस मामले में रांची साइबर सेल को भी सक्रिय कर दिया गया है, ताकि आरोपी के सोशल मीडिया गतिविधियों की पूरी जांच हो सके। विधायक सीपी सिंह ने इस गिरफ्तारी की सराहना की और कहा कि देशविरोधी गतिविधियों को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram