Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»पंजाब के पटाखा फैक्टरी में जोरदार धमाका, ढही दो मंजिला इमारत, 5 की मौ’त
India

पंजाब के पटाखा फैक्टरी में जोरदार धमाका, ढही दो मंजिला इमारत, 5 की मौ’त

By Samsul HaqueMay 30, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

India News: पंजाब के मुक्तसर साहिब जिले में बीती रात एक पटाखा फैक्टरी में हुए जोरदार विस्फोट ने तबाही मचा दी। इस भीषण हादसे में पांच कारीगरों की मौत हो गई जबकि 25 अन्य घायल हो गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों और बठिंडा स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है। अभी भी मलबे में दो लोगों के फंसे होने की आशंका है और उनकी तलाश जारी है।

Punjab | 4 killed and more than 20 injured in a blast at firecracker factory in Sri Muktsar Sahib, late last night.#Punjab #firecrackerfactory #BLAST #SriMuktsarSahib pic.twitter.com/cFBexkTANY

— Diksha singh (@DikshaSingh7522) May 30, 2025

यह हादसा मुक्तसर के गांव सिंघेवाला-फतूहीवाला मार्ग पर स्थित एक पटाखा फैक्टरी में हुआ, जो सत्तारूढ़ दल से जुड़े एक स्थानीय कार्यकर्ता से संबंधित बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, रात करीब डेढ़ बजे फैक्टरी की मेकिंग यूनिट में जोरदार धमाका हुआ, जिससे दो मंजिला इमारत पूरी तरह से ध्वस्त हो गई।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि फैक्टरी के मालिक तरसेम सिंह ने पटाखा निर्माण का ठेका उत्तर प्रदेश के हाथरस निवासी राजकुमार को दिया था, जो अपने साथियों के साथ यहीं पर रहकर काम कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फैक्टरी में बड़ी मात्रा में तैयार पटाखे डिब्बों में पैक करके रखे गए थे। वहीं, कंपनी की एक गाड़ी, जिसमें खाली डिब्बे लोड थे, घटनास्थल पर खड़ी थी और उसे सुबह खाली किया जाना था।

विस्फोट की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गईं। राहत और बचाव कार्य पूरी रात जारी रहा। डीएसपी जसपाल सिंह ने बताया कि घटनास्थल को पूरी तरह से घेर लिया गया है और किल्लियांवाली थाना प्रभारी कर्मजीत कौर के नेतृत्व में जांच जारी है।

अब तक मलबे से पांच शव निकाले जा चुके हैं, लेकिन दो अन्य व्यक्तियों का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। हादसे की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन द्वारा राहत कार्यों में तेजी लाई जा रही है और घायलों की हालत पर नजर रखी जा रही है। इस घटना ने इलाके में दहशत और आक्रोश दोनों फैला दिया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

अमरनाथ यात्रियों की बस का ब्रेक फेल, दो बसों और कार की टक्कर में 18 घायल

July 13, 2026

हापुड़ के होटल में प्रेमिका के साथ पकड़ा गया पति; पत्नी ने की जमकर धुनाई

July 13, 2026

राजनीतिक गलियारों में हलचल: पुलिस हिरासत में भाजपा कार्यकर्ता श्रीनिवास, पूछताछ शुरू

July 13, 2026

RECENT ADDA.

मायके से लौटने के बाद महिला ने खाया जहर, तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

July 13, 2026

मलेरिया पर जीरो टॉलरेंस, निजी अस्पतालों को 24 घंटे में रिपोर्टिंग का आदेश

July 13, 2026

प्रोजेक्ट प्राण का बड़ा असर, 18 प्रखंडों की पंचायतों को मिले 67 पानी टैंकर

July 13, 2026

जमशेदपुर में ब्राउन शुगर के साथ महिला, बेटा और नाबालिग गिरफ्तार

July 13, 2026

राज्य स्तरीय कराटे कैंप सफल, 31 खिलाड़ियों को मिला ब्लैक बेल्ट डिप्लोमा

July 13, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.