Bermo News: सीसीएल अंतर क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को संडे बाजार सीसीएल के खेल मैदान में खेला गया। जिसमें पहला मैच बीएंडके एरिया एवं माइंस रेस्क्यू रामगढ़ के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बीएड के एरिया ने 224 रन बनाएं। जबावीं पारी में माइनिंग रेस्क्यू रामगढ़ में 55 रन में ऑल आउट हो गए। मैन ऑफ द मैच है कबीस कुमार जिन्होंने 111 रन बनाए और 5 विकेट लिया। वही दूसरा मैच हेड क्वार्टर रांची एवं रजहरा के बीच खेला गया जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए हेड क्वार्टर रांची टीम ने 10 विकेट खोकर 152 बनाए। जवाबी पारी में रजहारा बल्लेबाजी करते हुए 84 रन पर ऑल आउट हो गए। मैन ऑफ द मैच राजेश बिन्हा रहे। उन्होंने 43 रन बनाया और दो विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच को बोकारो कोलियरी के पर्सनल ऑफिसर रत्नाकर कुमार ने शील्ड देकर सम्मानित किया। उद्घोषक की भूमिका में जीशान खान एवं मनिंदर पाल सिंह ने निभाया। करगली खेल मैदान मे खेले गए मैच अरगड्डा एरिया ने कुजू को हराया. कार्मिक प्रबंधक पी एन सिंह ने विजेता को शील्ड देकर पुरस्कृत किया.



