फॉण्ट कनवर्टर NEW

कुलगाम में एनकाउंटर: एक आतंकी ढेर, जवान घायल – जंगल में घेरा

India News: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों ने आतंकियों को घेर लिया है। चारों तरफ से घिरे आतंकियों से हमारे बहादुर जवान लोहा ले रहे हैं। दोनों तरफ से हो रही फायरिंग में एक आतंकी ढेर हो गया है जबकि एक हमारा बहादुर जवान

अपनी भाषा में पढ़ें

India News: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों ने आतंकियों को घेर लिया है। चारों तरफ से घिरे आतंकियों से हमारे बहादुर जवान लोहा ले रहे हैं। दोनों तरफ से हो रही फायरिंग में एक आतंकी ढेर हो गया है जबकि एक हमारा बहादुर जवान घायल हुआ है। यहां 3 से 4 आतंकी छिपे होने की सूचना है जिन्हे सुरक्षा बलों ने घेर लिया है। दहशतगर्दों की ओर से गोलीबारी में सेना के तीन जवान घायल भी हुए हैं जिनमें एक अफसर रैंक के हैं। घायलों को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती करा गया है।

कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि कुलगाम के गुद्दर जंगल में दहशतगर्दों के होने की खुफिया जानकारी मिली थी। इसके आधार पर सेना ने सर्च ऑपरेशन चलाया तो जंगल में छिपे आतंकी फायरिंग करने लगे। इसके बाद एनकाउंटर शुरू हो गई जिसका सेना की ओर से मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर पुलिस की विशेष कार्य बल (एसओजी), भारतीय सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) संयुक्त रूप से इस ऑपरेशन में शामिल हैं।

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में बीते दिनों सेना ने आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दी थी। घुसपैठ का यह प्रयास ऐसे समय में हुआ था, जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बाढ़ के बाद हुई मौतों और तबाही का आकलन करने के लिए शीतकालीन राजधानी जम्मू के दौरे पर आए थे। सेना की व्हाइट नाइट कोर ने एक्स पर पोस्ट में कहा, ‘तड़के करीब साढ़े पांच बजे बालाकोट के सामान्य इलाके में नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध हलचल देखी गई। व्हाइट नाइट कोर के जवानों ने घुसपैठ के प्रयास को रोकने के लिए तत्काल गोलीबारी शुरू कर दी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram