Dugda. news:खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस) मध्य जोन धनबाद के तत्वधान में बीसीसीएल के बरोरा प्रक्षेत्र एरिया वन की दामोदा कोलियरी कार्यालय प्रांगण में मंगलवार को वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा 2025 का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि कनवेनर मो0 इलियास अंसारी ने झंडोत्तोलन कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दामोदा कोलियरी के परियोजना
पदाधिकारी विजय कुमार सिंह ने की एवं संचालन आदर्श पांडेय ने किया।कार्यक्रम में कोयला उद्योग में अपने कार्य के दौरान शहीद हुए कोयला कर्मियों के आत्मा शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गयी। दामोदा कोलियरी के विभिन्न विभागों के 23 पदाधिकारी एवं कर्मियों को उनके द्वारा उत्कृष्ट कार्य योगदान के लिए अतिथियों के द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।कनवेनर मो0 इलियास अंसारी ने कहा खान सुरक्षा सप्ताह मनाने का मुख्य उद्देशय सुरक्षा के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना.सबो को शुन्य दुर्घटना लक्ष्य के हेतु कृतसंकल्पित रहना है।जनवरी से मार्च तक में उत्पादन लक्ष्य का प्राप्त करने का प्रेशर अधिक रहता है।लेकिन सर्वप्रथम सुरक्षा को ध्यान देना है। एजीएम पी एस के सिन्हा ने कहा
सभी अपने दायित्वों का निर्वहन सुरक्षित माहौल एवं सुरक्षा के साथ करें.कोई भी ऐसा कार्य ना करें जिससे किसी के जानमाल के क्षति हो सकती है।उन्होने कहा सुरक्षा के मानक निर्देशों का पालन सुनिश्चित करना होगा।परियोजना पदाधिकारी विजय कुमार सिंह ने कहा दुर्घटना घटने की नयी नयी संभावनाएं उत्पन्न हो गई है जिससे बचते हुए शुन्य दुर्घटना बल्कि जीरो हारम के लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।हाई वाल के समीप नहीं रहे,जाड़े के समय और ब्लास्टिंग में के समय अधिक सावधानी रखने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम कोनोडल सेफ्टी आर के तिवारी,प्रबंधक संतोष कुमार चौधरी,ईएंडएम प्रबंधक अनुपम कुमार,बीसीसीएल मुख्यालय आईएसओ नरेश राय,सुरक्षा पदाधिकारी लक्ष्मण प्रसाद वर्कमैन इंस्पेक्टर माईनिंग योगेंद्र ठाकुर महावीर कुमार दास ने भी संबोधित किया.कार्यक्रम को सफल बनाने में अभियंता बलराम,माइनिंग वर्कमेन इंस्पेक्टर सूर्यबली साव,मुकुटधारी गोराई,अनिल बाऊरी,राजेंद्र प्रसाद साहू ने सराहनीय योगदान दिया।



