फॉण्ट कनवर्टर NEW

लोकहित अधिकार पार्टी की आपात बैठक 11 जुलाई को, संगठन विस्तार पर होगा मंथन

Ranchi News : लोकहित अधिकार पार्टी, झारखंड प्रदेश की एक आवश्यक आपात बैठक आगामी 11 जुलाई 2025, शुक्रवार को पूर्वाह्न 12:00 बजे आयोजित की जा रही है। यह बैठक पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय, भामाशाह नगर, रिंग रोड कांके, सुकुरहुटू (आइटीबीपी क्षेत्र, हथिया पत्थर के

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News : लोकहित अधिकार पार्टी, झारखंड प्रदेश की एक आवश्यक आपात बैठक आगामी 11 जुलाई 2025, शुक्रवार को पूर्वाह्न 12:00 बजे आयोजित की जा रही है। यह बैठक पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय, भामाशाह नगर, रिंग रोड कांके, सुकुरहुटू (आइटीबीपी क्षेत्र, हथिया पत्थर के पास) में रखी गई है।

पार्टी ने प्रदेश के सभी पूर्व पदाधिकारियों व जिलों के प्रतिनिधियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर बैठक में पहुंचकर प्रदेश स्तरीय संगठन विस्तार पर सुझाव दें। यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब 4 जुलाई 2025 को पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा झारखंड प्रदेश के तत्कालीन अध्यक्ष सुनील साहू को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निष्कासित कर दिया गया था। उनके निष्कासन के बाद कई समर्थकों ने भी पार्टी छोड़ दी है।

अब पार्टी झारखंड में एक नई दिशा के साथ ईमानदार, समर्पित और सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्ध नेताओं के साथ संगठन विस्तार की योजना बना रही है। इस बैठक के माध्यम से वंचित, शोषित और उपेक्षित वर्गों को राजनीति में भागीदारी दिलाने की रणनीति पर भी गंभीर मंथन किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram