Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»ईमेल ने खोले बाबा चैतन्यानंद के घिनौने राज, छात्राओं की चीख से हिला शारदा पीठ
India

ईमेल ने खोले बाबा चैतन्यानंद के घिनौने राज, छात्राओं की चीख से हिला शारदा पीठ

श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट से जुड़े कथित बाबा चैतन्यानंद सरस्वती पर दर्जनों छात्राओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। एक ईमेल और छात्रा की चिट्ठी ने बाबा और उसकी तीन महिला सहयोगियों की करतूतों का पर्दाफाश कर दिया। अब पुलिस ने आरोपी बाबा के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया है।
By Samsul HaqueSeptember 25, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

India News: श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट से जुड़े कथित आध्यात्मिक गुरु स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती की करतूतें आखिरकार उजागर हो गईं। संस्थान की छात्राओं द्वारा लंबे समय से झेल रहे यौन शोषण और उत्पीड़न का मामला उस समय खुलकर सामने आया, जब एक पूर्व छात्रा का पत्र और भारतीय वायुसेना के एक ग्रुप कैप्टन का ईमेल एक साथ सामने आया। इसमें बाबा की तीन सहयोगी महिलाओं की मिलीभगत का भी बड़ा खुलासा हुआ।

30 से ज्यादा छात्राओं ने गवाही दी

शिकायत दर्ज होने के बाद संस्थान की गवर्निंग काउंसिल ने 30 से अधिक छात्राओं के साथ वर्चुअल बैठक की। इनमें ज्यादातर छात्राएं गरीब परिवारों से या फिर फौजी परिवारों से ताल्लुक रखती थीं। जांच के दौरान बच्चियों ने रो-रोकर अपने अनुभव बताए। पुलिस ने अब तक 32 से ज्यादा पीड़िताओं के बयान दर्ज कर लिए हैं। आरोप है कि बाबा और उसकी महिला सहयोगियों ने छात्राओं के असली शैक्षिक प्रमाणपत्र कब्जे में लेकर उन्हें चुप रहने के लिए मजबूर किया।

छात्राओं के अधिकारों पर डाला दबाव

मामले की जांच में सामने आया कि कई छात्राओं को परीक्षा में बैठने से रोका गया और संस्थान छोड़ने की धमकी दी गई। मार्च 2025 में बाबा ने कथित तौर पर नई कार की पूजा के बहाने कुछ छात्राओं को ऋषिकेश बुलाया और अश्लील कमेंट किए। वहीं जून 2025 में लगभग 35 छात्राओं को एक ट्रिप पर ले जाया गया, जहां देर रात उन्हें बाबा के कमरे में बुलाया जाता था। विरोध करने पर छात्राओं को करियर और पढ़ाई से जुड़ा डर दिखाकर दबाव बनाया गया।

डिजिटल सबूत जुटाने में लगी पुलिस

पुलिस ने आरोपी बाबा का मोबाइल, सीसीटीवी फुटेज और डिजिटल डिवाइस जब्त कर लिए हैं। हालांकि बाबा ने छात्राओं से सभी आपत्तिजनक चैट्स डिलीट करवाई थीं, लेकिन पुलिस अब फॉरेंसिक तरीकों से उन्हें रिकवर करने में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के देश से बाहर भागने की आशंका है, इसलिए लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है।

कौन है स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती ?

स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पहले डॉ. पार्थसारथी के नाम से जाना जाता था। चैतन्यानंद सरस्वती पर पहले भी यौन उत्पीड़न के आरोप लग चुके हैं। बता दें कि साल 2009 में चैतन्यानंद सरस्वती पर धोखाधड़ी और छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया था। उसके बाद साल 2016 में वसंत कुंज में एक महिला ने इस पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। उसके बाद अब 17 लड़कियों ने चैतन्यानंद सरस्वती पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

पुराने केस भी हुए उजागर

यह पहला मौका नहीं है जब बाबा चैतन्यानंद पर गंभीर आरोप लगे हों। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, साल 2006, 2009 और 2016 में भी उस पर यौन शोषण और धोखाधड़ी के मामले दर्ज हो चुके हैं। साल 2009 में दिल्ली की डिफेंस कॉलोनी थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ था, जबकि 2016 में वसंतकुंज थाने में छात्रा ने छेड़छाड़ की शिकायत की थी। उस दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी किया था, लेकिन वह जमानत पर बाहर आकर फिर से संस्थान में सक्रिय हो गया।

फरार बाबा पर शिकंजा कसता हुआ

इस साल भी बाबा पर तीन नए मामले दर्ज हुए हैं जिनमें 17 छात्राओं से शोषण, फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल और मठ से धोखाधड़ी शामिल हैं। बाबा फरार बताया जा रहा है और पुलिस की टीमें उसकी तलाश में लगी हैं। डीसीपी अमित गोयल का कहना है कि किसी भी सूरत में आरोपी को कानून से भागने नहीं दिया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल

May 29, 2026

अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम

May 29, 2026

तमाड़ के उस ‘अर्धनिर्मित मकान’ का खौफनाक सच, जानिए 166 गिरफ्तारियों वाले केस में अब कोर्ट में क्या हुआ?

May 29, 2026

RECENT ADDA.

भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि

May 31, 2026

25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम

May 31, 2026

कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त

May 30, 2026

25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल

May 29, 2026

अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम

May 29, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि
  • 25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम
  • कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त
  • 25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल
  • अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.