फॉण्ट कनवर्टर NEW

सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट से घायल हाथी, मौत से जंग

Chaibasa news: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड स्थित घने सारंडा जंगल से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट की चपेट में आकर एक जंगली हाथी गंभीर रूप से घायल हो गया है। हाथी की हालत बेहद नाजुक

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa news: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड स्थित घने सारंडा जंगल से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट की चपेट में आकर एक जंगली हाथी गंभीर रूप से घायल हो गया है। हाथी की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है और उसके बचने की संभावना भी कम मानी जा रही है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर लगातार निगरानी और उपचार की कोशिशों में जुटी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार शाम जराइकेला थाना क्षेत्र के कोलबोंगा गांव के समीप अंकुआ कंपार्टमेंट संख्या-48 के जंगल में कुछ ग्रामीण मछली पकड़ने गए थे। इसी दौरान उनकी नजर घायल अवस्था में पड़े हाथी पर पड़ी। हाथी की गंभीर स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी, जिसके बाद विभागीय टीम मौके पर पहुंची।
वन विभाग के सूत्रों का कहना है कि दो दिन पहले चिरिया ओपी क्षेत्र के पोंगा जंक्शन के पास जंगल में एक आईईडी ब्लास्ट की घटना हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि उसी विस्फोट में यह हाथी घायल हुआ होगा और दर्द से कराहते हुए जंगल के अंदर इस स्थान तक पहुंच गया।
मनोहरपुर प्रखंड के पशुपालन पदाधिकारी डॉ. संजय घोलटकर के अनुसार हाथी कई दिन पहले ही विस्फोट की चपेट में आ चुका था। गंभीर रूप से घायल होने के कारण वह चलने-फिरने में असमर्थ है और लगातार एक ही स्थान पर पड़ा हुआ है। वन विभाग की टीम उसे प्राथमिक उपचार देने के साथ-साथ विशेषज्ञों की मदद से रेस्क्यू की कोशिश कर रही है।
घटना के बाद पूरे इलाके में चिंता का माहौल है। सारंडा जैसे संवेदनशील और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आईईडी जैसे घातक विस्फोटकों की मौजूदगी न सिर्फ सुरक्षा बलों और आम लोगों के लिए खतरा है, बल्कि अब वन्यजीवों के लिए भी बड़ा संकट बनती जा रही है। इस घटना ने जंगलों में छिपे ऐसे खतरों को एक बार फिर उजागर कर दिया है।
वन विभाग के अधिकारी लगातार हाथी की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और उसे बचाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि उसकी गंभीर हालत को देखते हुए स्थिति काफी चुनौतीपूर्ण बनी हुई है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram