फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

कई दिनों के अंधेरे के बाद कालियाम गांव में लौटी बिजली, नया ट्रांसफार्मर लगते ही खुशी की लहर

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड की मुटुरखाम पंचायत स्थित कालियाम आदिवासी टोला में नया 63 केवीए ट्रांसफार्मर स्थापित होने के बाद गांव में फिर से बिजली आपूर्ति शुरू हो गई है। ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण कई दिनों से पूरा टोला अंधेरे

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड की मुटुरखाम पंचायत स्थित कालियाम आदिवासी टोला में नया 63 केवीए ट्रांसफार्मर स्थापित होने के बाद गांव में फिर से बिजली आपूर्ति शुरू हो गई है। ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण कई दिनों से पूरा टोला अंधेरे में डूबा हुआ था, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

बताया गया कि कुछ दिनों पहले आकाशीय बिजली (ठनका) गिरने से गांव का 63 केवीए ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद गांव के निवासी दुर्गा मुर्मू ने इस समस्या की जानकारी पंचायत के मुखिया राम मुर्मू को दी। सूचना मिलते ही मुखिया ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया और जल्द नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

मुखिया की पहल पर विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव के लिए नया 63 केवीए ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया, जिसे स्थापित करने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। ट्रांसफार्मर चालू होने के अवसर पर मुखिया राम मुर्मू ने नारियल फोड़कर उसका शुभारंभ किया।

बिजली लौटने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने मुखिया राम मुर्मू और विद्युत विभाग के अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर कार्रवाई होने से गांव की बड़ी समस्या का समाधान हो गया। इस मौके पर सुंदर मुर्मू, मंगल हांसदा, दुबराज मुर्मू, सुरई हांसदा, लक्ष्मण हांसदा, जदुनाथ मांडी, फुलचंद मांडी, लखन मांडी, गोपीनाथ हांसदा, दुर्गा मुर्मू, बिश्वजीत राणा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram