फॉण्ट कनवर्टर NEW

मानगो-जुगसलाई में चुनावी सरगर्मी तेज, सैकड़ों पर्चे बिके

Jamshedpur news: पूर्वी सिंहभूम जिले में नगरपालिका (आम) चुनाव 2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन शुक्रवार को भी विभिन्न नगर निकायों में हलचल तेज रही। दूसरे दिन मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद और चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्रों में बड़ी संख्या में संभावित

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur news: पूर्वी सिंहभूम जिले में नगरपालिका (आम) चुनाव 2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन शुक्रवार को भी विभिन्न नगर निकायों में हलचल तेज रही। दूसरे दिन मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद और चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्रों में बड़ी संख्या में संभावित प्रत्याशियों ने नाम निर्देशन प्रपत्र खरीदे।

मानगो नगर निगम में महापौर पद के चुनाव के लिए कुल 6 अभ्यर्थियों तथा वार्ड सदस्य पद के लिए 92 अभ्यर्थियों ने नामांकन प्रपत्र लिया। महापौर पद के लिए नाम निर्देशन प्रपत्र खरीदने वालों में वनिता सहाय, सुधा गुप्ता, चिन्ता शर्मा, ज्योति सिंह, चंचल शर्मा और इंदिरा सुंडी के नाम शामिल हैं।

वहीं जुगसलाई नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए 6 अभ्यर्थियों तथा वार्ड सदस्य पद के लिए 33 अभ्यर्थियों ने पर्चे खरीदे। अध्यक्ष पद के लिए नाम निर्देशन प्रपत्र लेने वालों में इंदु देवी, जसप्रीत कौर, नौशीन खान, रूकसाना तबसुम, नूतन सिंह और सुरैया परवीन शामिल हैं।

चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में अध्यक्ष पद के लिए 1 तथा वार्ड सदस्य पद के लिए 9 अभ्यर्थियों ने नामांकन प्रपत्र खरीदा। यहां अध्यक्ष पद के लिए चंदना मुर्मू ने पर्चा लिया।

अब तक की कुल स्थिति देखें तो मानगो नगर निगम में महापौर पद के लिए 12 तथा 36 वार्डों के लिए 240 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन प्रपत्र खरीदे हैं। जुगसलाई नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए 12 और 22 वार्डों के लिए 80 अभ्यर्थी पर्चा ले चुके हैं। इसी प्रकार चाकुलिया नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए 4 तथा 12 वार्डों के लिए 31 अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन प्रपत्रों की खरीद की जा चुकी है।

हालांकि दूसरे दिन तक किसी भी अभ्यर्थी द्वारा औपचारिक रूप से नामांकन दाखिल नहीं किया गया है, लेकिन बड़ी संख्या में पर्चों की खरीद से स्पष्ट है कि नगर निकाय चुनाव को लेकर संभावित प्रत्याशियों में उत्साह और सक्रियता लगातार बढ़ रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram