फॉण्ट कनवर्टर NEW

नीट पेपर लीक: रांची और पटना में ED की बड़ी छापेमारी

Ranchi News: नीट 2024 पेपर लीक मामले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अब मनी लॉन्ड्रिंग एंगल पर कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरुवार सुबह ED की टीम ने रांची के बरियातू और पटना के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। सूत्रों के

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: नीट 2024 पेपर लीक मामले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अब मनी लॉन्ड्रिंग एंगल पर कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरुवार सुबह ED की टीम ने रांची के बरियातू और पटना के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। सूत्रों के अनुसार ये छापेमारी नीट पेपर लीक के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया के रिश्तेदारों और सहयोगियों के ठिकानों पर की जा रही है।

ED की यह कार्रवाई केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) द्वारा दर्ज केस और मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित तैयार ईसीआईआर के आधार पर की जा रही है। जांच एजेंसियों को संदेह है कि इस पेपर लीक रैकेट से बड़ी मात्रा में अवैध धन का लेन-देन हुआ है।

उल्लेखनीय है कि नीट परीक्षा 5 मई को आयोजित की गई थी, जिसके बाद पेपर लीक की खबरों ने पूरे देश में हड़कंप मचा दिया था। प्रारंभिक जांच बिहार की आर्थिक अपराध इकाई ने शुरू की थी, बाद में मामला सीबीआई को सौंपा गया। अब तक सीबीआई इस केस में आठ आरोपियों को नामजद कर चुकी है, जिनमें संजीव मुखिया, सिकंदर यादवेंदु, आयुष राज, रॉकी, अमित आनंद, नीतीश कुमार, बिट्टू और अखिलेश शामिल हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram