Bokaro: वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को बोकारो में तीन स्थानों—सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सेक्टर 2A, शिशु वाटिका सेक्टर 1C एवं बोकारो रेलवे स्टेशन—पर सामूहिक वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीनों स्थानों पर भैया-बहनों, आचार्य-आचार्याओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में कुल 823 लोगों ने भाग लिया।
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सेक्टर 2A में 389, शिशु वाटिका सेक्टर 1C में 274 तथा बोकारो रेलवे स्टेशन पर 160 लोगों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया। तीनों स्थानों पर राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम का वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों पर साक्षी एवं अध्यक्ष के रूप में गणमान्य व्यक्तियों की सहभागिता रही। रेलवे स्टेशन पर साक्षी के रूप में स्टेशन प्रबंधक संतोष कुमार नायक, सेक्टर 2A में पूर्व प्रदेश संयोजक शशि भूषण ओझा तथा सेक्टर 1C में पूर्व शिक्षक विपिन ठाकुर उपस्थित रहे।
वहीं रेलवे स्टेशन पर अध्यक्ष के रूप में जैनेंद्र कुमार चौहान, सेक्टर 1C में विकास कुमार अग्रवाल, व्यवसायी, तथा सेक्टर 2A में रघुवर सिंह ने अध्यक्षता की।
सभी स्थानों पर उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव के प्रतीक वंदे मातरम् का सामूहिक गायन कर देशभक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित नागरिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।




