World News: भारत का पड़ोसी देश तिब्बत में एक बार फिर से भूकंप आया है। रविवार- सोमवार के दरम्यान सुबह के 2:41 बजे तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। जैसे ही लोगों को झटके लगे वे डरकर घर से बाहर निकले और सुरक्षित स्थान की तरफ दौड़ने लगे।
स्थानीय समयानुसार रात 8:18 बजे यहां 3.7 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गए।नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि भूकंप केवल 10 किलोमीटर की गहराई पर आया था। एक्सपर्ट्स की मानें तो उथले भूकंप ज़्यादा खतरनाक होते हैं क्योंकि वे पृथ्वी की सतह के नज़दीक आते हैं। धरती पर इसके झटके ज्यादा महसूस होते हैं। झटके आने की संभावना ज़्यादा होती है। इस क्षेत्र में हाल ही में भूकंपीय गतिविधि का यह पहला मामला नहीं है।



