फॉण्ट कनवर्टर NEW

दशहरा-दीपावली पर हवाई सफर महंगा, रांची आने वाली फ्लाइट्स का किराया 25 हजार पार

दशहरा, दीपावली और छठ के दौरान घर लौटने वाले यात्रियों को इस बार हवाई सफर के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। ट्रेनों में कंफर्म सीटों की कमी के बीच रांची आने वाली कई फ्लाइट्स के टिकट का किराया भी तेजी से बढ़

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: दशहरा, दीपावली और छठ के दौरान घर लौटने वाले यात्रियों को इस बार हवाई सफर के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। ट्रेनों में कंफर्म सीटों की कमी के बीच रांची आने वाली कई फ्लाइट्स के टिकट का किराया भी तेजी से बढ़ गया है। कुछ रूट पर किराया 25 हजार रुपये से ज्यादा पहुंच गया है।

मुंबई-पुणे से रांची का किराया सबसे ज्यादा

5 से 7 नवंबर के बीच रांची आने वाली उड़ानों में मुंबई, पुणे और बेंगलुरु से आने वाले यात्रियों को ज्यादा किराया देना पड़ रहा है। 6 नवंबर को मुंबई से रांची का टिकट करीब 25,500 रुपये, पुणे से करीब 22 हजार रुपये और बेंगलुरु से करीब 20 हजार रुपये तक पहुंच गया है।

7 नवंबर को पुणे-रांची का किराया करीब 25,200 रुपये, बेंगलुरु-रांची का करीब 19 हजार रुपये और हैदराबाद-रांची का करीब 18,500 रुपये तक दिख रहा है। वहीं, 5 नवंबर को मुंबई-रांची का किराया करीब 21,600 रुपये और चेन्नई-रांची का करीब 14,500 रुपये है।

अक्टूबर में शुरुआती किराया कम

अक्टूबर में रांची से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट्स का शुरुआती किराया फिलहाल करीब 6 से 8 हजार रुपये के बीच है। दिल्ली के लिए करीब 6,249 रुपये, मुंबई के लिए 7,881 रुपये और बेंगलुरु के लिए करीब 7,609 रुपये से टिकट उपलब्ध हैं।

दूसरे शहरों से रांची आने के लिए भी शुरुआती किराया अभी कम है। दिल्ली-रांची करीब 6,413 रुपये, मुंबई-रांची करीब 7,401 रुपये, बेंगलुरु-रांची करीब 7,554 रुपये और पुणे-रांची करीब 8,580 रुपये से शुरू हो रहा है।

मांग बढ़ने से किराये में बदलाव की संभावना

त्योहार के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ने और सीटों की उपलब्धता कम होने से हवाई किराया लगातार बदल सकता है। रांची एयरपोर्ट से फिलहाल रोजाना 42 से अधिक विमानों का संचालन हो रहा है। इंडिगो ने बेंगलुरु, नवी मुंबई और पुणे के लिए नई उड़ानें शुरू करने का प्रस्ताव भी दिया है।

टिकट बुक करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

यात्रियों को टिकट बुक करने से पहले किराये के साथ बैगेज चार्ज, सीट चयन शुल्क और कैंसिलेशन या बदलाव के नियम भी जरूर जांच लेने चाहिए। विशेषज्ञों के अनुसार, त्योहार के समय एक-दो दिन आगे-पीछे की तारीखों में किराये की तुलना करने से कम कीमत वाला टिकट मिल सकता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram