फॉण्ट कनवर्टर NEW

कांवरियों की झड़प पर दुखनी सोरेन का बड़ा बयान, जांच की मांग

Jamshedpur news: पूर्वी सिंहभूम जिले के कोवाली थाना क्षेत्र के कैरासाई में सोमवार को महिला कांवरियों के साथ कथित छेड़खानी को लेकर कांवरियों के दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की पुत्री और समाजसेवी दुखनी सोरेन

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur news: पूर्वी सिंहभूम जिले के कोवाली थाना क्षेत्र के कैरासाई में सोमवार को महिला कांवरियों के साथ कथित छेड़खानी को लेकर कांवरियों के दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की पुत्री और समाजसेवी दुखनी सोरेन एमजीएम अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने झड़प में घायल जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल समेत अन्य घायलों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने घायलों से घटना के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की।

दुखनी सोरेन ने घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि कांवरिया यात्रा आस्था और भक्ति से जुड़ा आयोजन है। ऐसे धार्मिक माहौल में हिंसक झड़प होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान प्रशासन को पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए थी, ताकि किसी भी विवाद को समय रहते नियंत्रित किया जा सके।

उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। दुखनी सोरेन ने कहा कि जनप्रतिनिधियों पर हमला किया जाना गंभीर विषय है। प्रशासन को मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं की जांच करनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram