फॉण्ट कनवर्टर NEW

पिठोरिया थाना एस आई इक़बाल हुसैन की तत्परता से घायल बुजुर्ग व्यक्ति को रिम्स भेजा गया

Ranchi: पिठौरिया थाना क्षेत्र के नया टोली मोड़ के समीप बुधवार की शाम करीब 7 बजे हुए सड़क हादसे में एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया । दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर

Oplus_131072

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi: पिठौरिया थाना क्षेत्र के नया टोली मोड़ के समीप बुधवार की शाम करीब 7 बजे हुए सड़क हादसे में एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया । दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए। घटना की सूचना तत्काल पिठौरिया थाना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पिठौरिया थाना में पदस्थापित एसआई इकबाल हुसैन अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। और तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने बिना समय गंवाए स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घायल वृद्ध को सुरक्षित वाहन में बैठाकर बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स अस्पताल भेज दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना में वृद्ध को गंभीर चोटें आई हैं और उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। समय पर पुलिस के पहुंचने और त्वरित कार्रवाई के कारण घायल को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सकी।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पिठौरिया पुलिस की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता की सराहना की। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पुलिस समय पर नहीं पहुंचती, तो घायल की स्थिति और अधिक गंभीर हो सकती थी। पुलिस ने लोगों से सड़क पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram