फॉण्ट कनवर्टर NEW

झमाझम बारिश से रांची की जन-जीवन अस्त-व्यस्त, गरीबों की कमर टूटी, डैम लबालब

Ranchi News: राजधानी रांची समेत झारखंड के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने जन-जीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। सबसे ज्यादा असर उन लोगों पर पड़ा है जो दिहाड़ी मजदूरी, ठेला-खोमचा, और सड़क किनारे सब्जी बेचने जैसे

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: राजधानी रांची समेत झारखंड के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने जन-जीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। सबसे ज्यादा असर उन लोगों पर पड़ा है जो दिहाड़ी मजदूरी, ठेला-खोमचा, और सड़क किनारे सब्जी बेचने जैसे कार्यों से अपनी रोज़ी-रोटी कमाते हैं। लगातार बारिश ने इनकी कमाई ठप कर दी है, जिससे परिवार चलाना मुश्किल हो गया है।

बारिश का सबसे ज्यादा असर स्कूली विद्यार्थियों पर भी पड़ा है। उन्हें जलजमाव के बीच स्कूल आना-जाना मुश्किल हो गया। कई जगह तो पानी इतना भर गया कि लोगों के घरों तक में पानी घुस गया। रांची के अपर बाजार, पंडरा, अरगोड़ा, हिंदपीढ़ी, कोकर और डोरंडा जैसे इलाकों में भारी जलभराव की स्थिति बनी हुई है।

इधर, रांची के प्रमुख डैम गेतलसूद, रुक्का और धुर्वा डैम पूरी तरह भर गए हैं और नदी-नालों में उफान देखा जा रहा है। एहतियातन पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है ताकि बच्चों को असुविधा न हो।

मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि फिलहाल बारिश से राहत की उम्मीद नहीं है। पिछले 24 घंटों में घाटशिला में सबसे ज्यादा 83.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। रांची में भी 10 मिमी बारिश हुई है।

गुरुवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई — रांची में 28°C, जमशेदपुर 30.4°C, डालटनगंज 32.1°C, बोकारो 31.2°C और चाईबासा में 29.8°C दर्ज किया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram