फॉण्ट कनवर्टर NEW

डीएसपी पर करोड़ों की अवैध संपत्ति का आरोप, एसवीयू की छापेमारी से हड़कंप

Bihar News: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विशेष सतर्कता इकाई (एसवीयू) ने शुक्रवार सुबह जहानाबाद में पदस्थापित डीएसपी संजीव कुमार के तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह छापेमारी पटना, खगड़िया और जहानाबाद में एक साथ की गई, जिसमें कई

अपनी भाषा में पढ़ें

Bihar News: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विशेष सतर्कता इकाई (एसवीयू) ने शुक्रवार सुबह जहानाबाद में पदस्थापित डीएसपी संजीव कुमार के तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह छापेमारी पटना, खगड़िया और जहानाबाद में एक साथ की गई, जिसमें कई टीमें तड़के पहुंचीं। कार्रवाई का कारण आय से अधिक संपत्ति रखने का गंभीर आरोप है।

एसवीयू की रिपोर्ट के अनुसार, डीएसपी संजीव कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिसमें उन पर 1 करोड़ 52 लाख 42 हजार 469 रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। यह संपत्ति उनकी ज्ञात कानूनी आय के स्रोतों से कई गुना अधिक बताई जा रही है। मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) और बीएनएस 2023 की धारा 61(2)(ए) के तहत दर्ज किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, विशेष न्यायाधीश सतर्कता, पटना की अदालत से तलाशी वारंट जारी होने के बाद तीनों जिलों में एक साथ दबिश दी गई। छापेमारी की अगुवाई वरिष्ठ अधिकारियों ने खुद की। अब तक की तलाशी में कई अहम दस्तावेज, प्रॉपर्टी डीड, बैंक खातों के विवरण, संदिग्ध निवेश से जुड़े कागजात, महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान, नकदी और जेवरात बरामद हुए हैं।

टीम फिलहाल बरामद संपत्ति का आकलन कर रही है और कैश, जेवर व अघोषित संपत्तियों की सटीक गणना की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद अवैध संपत्तियों को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

यह मामला बिहार पुलिस महकमे के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि इतने उच्च पद पर तैनात एक अधिकारी पर इस स्तर का भ्रष्टाचार का आरोप गंभीर चिंता का विषय है। इस हाई-प्रोफाइल केस ने पुलिस और प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram